LML की Star इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी, कंपनी खोलेगी 50 डीलरशिप

LML ने ऑटो एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च की जानकारी दी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 13:42 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कस्टमाइज की जा सकने वाली स्क्रीन के साथ ही वायरलेस चार्जिंग होगी
  • LML ने इसकी बैटरी के स्पेसिफिकेशंस और रेंज की जानकारी नहीं दी है
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ रही है

इसका मुकाबला हीरो इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक और Ather के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स से होगा

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर LML अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Star को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले कंपनी ने देश भर में 50 डीलरशिप खोलने की घोषणा की है। LML ने ऑटो एक्सपो में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च की जानकारी दी थी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 

कंपनी की इन डीलरशिप में डीलर के पास मालिकाना हक होगा और वह LML के एक्सपीरिएंस सेंटर के ऑपरेटर की भी जिम्मेदारी निभाएगा। कंपनी ने कहा,  "EV इंडस्ट्री की तेजी से ग्रोथ हुई है और आगे भी निश्चित तौर पर यह बढ़ना जारी रखेगी। पर्यावरण को होने वाले नुकसान को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से रोका जा सकता है।" कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्लैक और व्हाइट की डुअल-टोन थीम जैसा दिख रहा है और इसमें रेड असेंट्स भी हैं। यह LED प्रोजेक्ट्स हैडलैम्प और LED डेटाइम रनिंग लैम्प के साथ आएगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा भी होगा। इसके बहुत से फीचर्स इसे मार्केट में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से अलग करते हैं। 

इसमें कस्टमाइज की जा सकने वाली स्क्रीन के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और एंबिएंट लाइटिंग भी होगी। इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें सीट के नीचे स्टोरेज मिलेगी। LML ने इसकी बैटरी के स्पेसिफिकेशंस और रेंज की जानकारी नहीं दी है। LML की अगले कुछ वर्षों में बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होने की योजना है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का मुकाबला हीरो इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक, TVS और Ather जैसी कंपनियों के टू-व्हीलर्स से होगा। टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट्स के लिए LML ने जर्मनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी eROCKIT के साथ एग्रीमेंट किया है। हालांकि, LML का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स में भारतीय स्थितियों के अनुसार बदलाव किया जाएगा। 

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने अगले 18-24 महीनों में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। हीरो मोटोकॉर्प अगले फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत से इन व्हीकल्स को लॉन्च कर सकती है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। 
Advertisement

 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.