iVoomi ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Lite, 2 बैटरी के विकल्प

इसके Graphene ion बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और Lithium ion बैटरी पैक का 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2024 22:01 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग शुरू हो गई है
  • S1 Lite में मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट दिया गया है
  • इसके साथ लाइटवेट चार्जर दिया जाएगा

इसके बैटरी पैक को रिमूव किया जा सकता है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर iVoomi ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Lite को लॉन्च किया है। यह दो बैटरी के विकल्प में उपलब्ध है। इसके Graphene ion बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और Lithium ion बैटरी पैक का 64,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मजबूती को बढ़ाने के लिए ERW 1 ग्रेड चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm का है। इसमें लगभग 18 लीटर का बूट स्पेस है। S1 Lite में मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट और LED डिस्प्ले वाला स्पीडोमीटर दिया गया है। इसके साथ लाइटवेट चार्जर दिया जाएगा। इसके बैटरी पैक को रिमूव किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के Graphene ion बैटरी पैक वाले वेरिएंट की टॉप स्पीड लगभग 45 kmph और Lithium ion बैटरी पैक वाले वेरिएंट का लगभग 55 kmph की है। S1 Lite के Graphene ion बैटरी पैक वाले वेरिएंट को लगभग तीन घंटे में 50 प्रतिशत तक और Lithium ion बैटरी वाले वेरिएंट को लगभग 1.5 घंटे में 50 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। 

iVoomi का कहना है कि कंपनी का मिशन अफोर्डेबिलिटी, इनोवेशन और एफिशिएंसी वाले प्रोडक्ट्स की रेंज पेश करना है जिससे कस्टमर्स की विभिन्न जरूरतों को पूरा किया जा सके। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Ola Electric की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी की मई में सेल्स छह प्रतिशत से अधिक बढ़कर 37,191 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 35,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी। ओला इलेक्ट्रिक की नई S1 X रेंज का सेल्स में बड़ा योगदान रहा है और इसका मार्केट शेयर बढ़कर 49 प्रतिशत पर पहुंच गया है। 

ओला इलेक्ट्रिक की S1 X रेंज के प्राइसेज 74,999 रुपये से 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में लगभग 7.4 घंटे लगते हैं। यह लगभग 4.1 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 kmph की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.