EV खरीदने वाले 90 प्रतिशत से अधिक लोगों का दोबारा पेट्रोल, डीजल व्हीकल लेने का इरादा नहीं

इस सर्वे में EV खरीदने के कारणों पर भी जोर दिया गया था। इसमें अधिकतर लोगों का कहना था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने का खर्च कम होना उनके इसे खरीदने का बड़ा कारण था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 16:46 IST
ख़ास बातें
  • इस सर्वे में 18 देशों में लगभग 23,000 EV मालिकों से प्रश्न पूछे गए थे
  • भारत में भी केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं
  • देश में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने EV पेश कर रही हैं

भारत में भी केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) की संख्या तेजी से बढ़ी है। EV से पॉल्यूशन नहीं होता और इसे चलाने की कॉस्ट भी कम है। इन व्हीकल्स को लेकर एक इंटरनेशनल सर्वे में शामिल अधिकतर लोगों ने कहा है कि वे दोबारा पेट्रोल या डीजल इंजन वाले व्हीकल को नहीं खरीदेंगे। 

Global EV Driver Survey को कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल ड्राइवर्स एसोसिएशंस के नेटवर्क Global EV Alliance ने आयोजित किया था। इस सर्वे में भारत सहित 18 देशों में लगभग 23,000 EV मालिकों से प्रश्न पूछे गए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में इस सर्वे के हवाले से बताया गया है कि 97 प्रतिशत EV मालिकों का कहना है कि वे अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल से संतुष्ट हैं। यह पूछने पर कि क्या वे अपने मौजूदा EV को बदलना चाहेंगे, लगभग 92 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे एक अन्य EV से इसे बदलेंगे और चार प्रतिशत का कहना था कि उनका नया व्हीकल प्लग-इन हाइब्रिड होगा। इस सर्वे में शामिल लगभग एक प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी अगली कार पेट्रोल या डीजल इंजन वाली होगी। 
Advertisement

इस सर्वे में EV खरीदने के कारणों पर भी जोर दिया गया था। इसमें अधिकतर लोगों का कहना था कि इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने का खर्च कम होना उनके इसे खरीदने का बड़ा कारण था। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने एनवायरमेंट के लिए बेहतर होने की वजह से भी इन व्हीकल्स को चुना है। EV की चार्जिंग के लिए प्रमुख लोकेशन के प्रश्न पर, सर्वे में शामिल लगभग 72 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे होम-चार्जिंग प्वाइंट का इस्तेमाल करते हैं। लगभग 13 प्रतिशत ने बताया कि वे फास्ट चार्जर्स से अपने EV को चार्ज करते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर चुनौतियों के बारे में पूछने पर, अधिकतर लोगों ने बताया कि उन्हें कोई बड़ी चुनौती नहीं दिखती। हालांकि, बहुत से अन्य लोगों का कहना था कि फास्ट-चार्जिंग प्वाइंट और चार्जिंग धीमी होना जैसी चुनौतियां हैं। 

भारत में भी केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने 14,335 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को स्वीकृति दी थी। इसका उद्देश्य बसों,  एंबुलेंस और ट्रकों सहित EV को बढ़ावा देना और पॉल्यूशन को घटाना है। इन योजनाओं में PM Electric Drive Revolution in Innovative Vehicle Enhancement (PM E-DRIVE) और PM-eBus Sewa-Payment Security Mechanism (PSM) शामिल हैं। PM E-DRIVE के लिए लगभग 10,900 करोड़ रुपये और PSM के लिए लगभग 3,435 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। पॉल्यूशन को घटाने के लिए PM E-DRIVE काफी मददगार हो सकती है। इस स्कीम के तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक एंबुलेंस और इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए 3,679 करोड़ रुपये की सब्सिडी/डिमांड इंसेंटिव उपलब्ध कराए जाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.