Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज

नई Ioniq 5 का शुरुआती प्राइस लगभग 55.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Gravity Gold Matte, Optic White, Titan Grey और Midnight Black Pearl कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 20:35 IST
ख़ास बातें
  • नई Hyundai Ioniq 5 के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं
  • यह लगभग 690 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज उपलब्ध करा सकती है
  • इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं

इस इलेक्ट्रिक SUV का शुरुआती प्राइस लगभग 55.70 लाख रुपये का हैस

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai ने मंगलवार को भारत में इलेक्ट्रिक SUV Ioniq 5 का नया वर्जन लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Creta Electric शामिल है। नई Ioniq 5 का शुरुआती प्राइस लगभग 55.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक SUV में 84 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। देश में इससे पहले Ioniq 5 को 72.6 kWh की बैटरी के साथ उपलब्ध कराया गया था। नए बैटरी पैक के साथ यह लगभग 690 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज उपलब्ध करा सकती है। इसे ह्युंडई के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है। इसमें रियर-व्हील ड्राइव का भी विकल्प है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Gravity Gold Matte, Optic White, Titan Grey और Midnight Black Pearl कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Advertisement

नई Hyundai Ioniq 5 के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट और रियर में बंपर का डिजाइन बदला गया है। इसके नई फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स और एलॉय व्हील हैं। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक SUV का बाकी डिजाइन इसके पुराने मॉडल के समान है। इसके इंटीरियर में नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें डुअल 12.3 इंच और 12.3 इंच इंफोटेनमेंट और क्लस्टर डिस्प्ले और बदले हुए डिजाइन के साथ स्मार्टफोन चार्जिंग पैड है। नई Hyundai Ioniq 5 में कार नेविगेशन कॉकपिट, कंट्रोलर ओवर-द-एयर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

भारत में नई Hyundai Ioniq 5 का मुकाबला Kia EV6, Volvo EX30, BYD Sealion 7 और BMW iX1 LWB से होगा। देश में ह्यंडई की यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर, Tarun Garg ने कहा, "कंपनी की Ioniq 5 ने इंटरनेशनल मार्केट में सफलता हासिल की है और इसे बड़े मार्केट्स में कस्टमर्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। Ioniq 5 ने ह्युंडई की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके नए वर्जन के साथ हमने ड्राइविंग रेंज, टेक्नोलॉजी और सुविधा को बढाया है।" इस वर्ष की शुरुआत में ह्यंडुई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक की चार्जिंग कैपेबिलिटी को बढ़ाया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की बैटरी 100 kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फास्ट चार्जिंग के अलावा कंपनी ने क्रेटा इलेक्ट्रिक में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका डिजाइन स्टैंडर्ड क्रेटा के लगभग समान है। क्रेटा इलेक्ट्रिक को 10-80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 39 मिनट लगेंगे। इससे पहले यह चार्जिंग 58 मिनटों में होती थी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.