Activa इलेक्ट्रिक लॉन्च करने के बाद होंडा लगाएगी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की फैक्टरी

पिछले वर्ष नवंबर में HMSI ने Activa E को QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ पेश किया था। इसका प्राइस लगभग 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 22:55 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में कंपनी ने एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था
  • इसका प्राइस लगभग 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है

पिछले वर्ष नवंबर में HMSI ने Activa E को QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ पेश किया था

देश में सबसे अधिक बिकने वाले स्कूटर Activa को बनाने वाली Honda Motorcycle and Scooter (HMSI) की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए एक फैक्टरी लगाने की योजना है। हाल ही में HMSI ने एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। जापान की  Honda Motor ने 2028 तक देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए फैक्टरी लगाने की जानकारी दी है। 

कंपनी की वेबसाइट पर बताया गया है, "इस फैक्टरी में कई मॉडल्स के लिए मॉड्यूल्स को जोड़कर कई प्रकार के इलेक्ट्रिक मॉडल्स बनाए जाएंगे।" होंडा मोटर का टारगेट देश में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बनने का है। इसके लिए कंपनी अगले तीन वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कॉस्ट को इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) पर चलने वाले टू-व्हीलर्स के समान लाने का प्रयास करेगी। होंडा का दावा है कि उसकी सेल्स की वॉल्यूम ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां सबसे अधिक मार्केट शेयर हासिल करना दूर नहीं है। 
Advertisement

पिछले वर्ष नवंबर में HMSI ने Activa E को QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ पेश किया था। इसका प्राइस लगभग 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले वाले एक्टिवा से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पूरी तरह अलग है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। इसके रियर में Activa e दिखता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ दिए गए हैं। हाल ही में एक्टिवा इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू की गई थी। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स के साथ ही नेवेगिशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। कंपनी ने QC 1 को विशेषतौर पर देश के मार्केट के लिए पेश किया है। इसका डिजाइन एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लगभग समान है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh का बैटरी पैक है। QC 1 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर की है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.