Honda के एक्टिवा E में मिल सकता है TVS iQube जैसा चार्जिंग पोर्ट, 27 नवंबर को लॉन्च

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के एंट्री-लेवल वेरिएंट में TFT डिस्प्ले और अन्य वेरिएंट में मल्टी कलर वाली स्क्रीन होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 20:34 IST
ख़ास बातें
  • एक्टिवा E में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलैम्प होगा
  • इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में TFT डिस्प्ले मिलेगा

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) के लोकप्रिय स्कूटर Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन 27 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ टीजर्स में इसके फीचर्स का खुलासा किया है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक में TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के जैसा चार्जिग पोर्ट हो सकता है। 

हालांकि, एक्टिवा इलेक्ट्रिक के चार्जिंग पोर्ट में अलग फीचर्स होंगे। इससे पहले एक टीजर में HMSI ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी होने का संकेत दिया था। इसमें दो स्वैपेबल बैटरी पैक हो सकते हैं। Bharat Mobility Expo में कंपनी ने अपने Benly e इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। इसमें होंडा की मोबाइल पावर पैक इंटरचेंजेबल बैटरी दी गई थी। एक्टिवा इलेक्ट्रिक में भी यह टेक्नोलॉजी हो सकती है। 
Advertisement

एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट हो सकते हैं। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में TFT डिस्प्ले और अन्य वेरिएंट में मल्टी कलर वाली स्क्रीन होगी। एक्टिवा E के प्रीमियम वेरिएंट में डिस्प्ले पर बैटरी की चार्जिंग की स्थिति, बाकी रेंज, स्पीड और राइड मोड जैसी जानकारियां मिलेंगी। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फंक्शंस भी होंगे। 

कंपनी की ओर से दिए गए टीजर में इसकी पूरी तरह चार्ज होने पर रेंज लगभग 104 किलोमीटर होने का संकेत दिया गया है। इसमें स्पोर्ट मोड भी दिया जा सकता है जिसमें थ्रॉटल को बढ़ाया जा सकेगा लेकिन रेंज कम हो जाएगी। एक्टिवा E में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलैम्प होगा। एक्टिवा E का प्राइस अफोर्डेबल रखा जा सकता है।  HMSI को इससे इलेक्ट्रिक-टू-व्हीलर मार्केट में कंपनियों को टक्कर देने में आसानी होगी। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। इसकी योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की भी है। कंपनी ने बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए वह 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसके बाद 2030 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर लगाए जा सकते हैं। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान है। कंपनी अक्टूबर में 50,000 से ज्यादा यूनिट्स की होलसेल्स की थी। वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, पिछले महीने कंपनी की रिटेल सेल्स 41,605 यूनिट्स की रही है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसे सर्विस में कमियों की कस्टमर्स की शिकायतों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  4. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  5. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.