Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक की अगले वर्ष फरवरी में शुरू होगी डिलीवरी, 104 km की रेंज

एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फंक्शंस मिलेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 नवंबर 2024 20:07 IST
ख़ास बातें
  • HMSI ने इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री की है
  • एक्टिवा E में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया गया है
  • इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फंक्शंस मिलेंगे

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा स्कूटर एंड मोटरसाइकिल (HMSI) ने हाल ही में एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पूरी तरह चार्ज होने पर रेंज लगभग 104 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। 

कंपनी ने बताया है कि एक्टिवा e की डिलीवरी अगले वर्ष फरवरी से बेंगलुरू में शुरू की जाएगी। इसके बाद अप्रैल में दिल्ली और मुंबई में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की शुरुआत होगी। एक्टिवा e के लिए बैटरी स्वापिंग सर्विस कंपनी की सब्सिडियरी होंडा पावर पैक एनर्जी (HEID) उपलब्ध कराएगी। HEID ने बताया कि उसकी योजना इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री से पहले प्रत्येक शहर में बैटरी स्वापिंग स्टेशन बनाने की है। कंपनी का लक्ष्य बैटरी की पहुंच बढ़ाने के लिए पांच किलोमीटर के दायरे में बैटरी स्वापिंग स्टेशन रखने की है। HEID के पास बेंगलुरू में 84 बैटरी स्वापिंग स्टेशंस हैं। 

बैटरी स्वापिंग स्टेशंस खोलने के लिए कंपनी ने Adani Electricity Mumbai Limited, Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bangalore Metro Rail Corporation Limited और Delhi Metro Rail Corporation Limited के साथ टाई-अप किया गया है। एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट में TFT डिस्प्ले और अन्य वेरिएंट में मल्टी कलर वाली स्क्रीन है। एक्टिवा E के प्रीमियम वेरिएंट में डिस्प्ले पर बैटरी की चार्जिंग की स्थिति, बाकी रेंज, स्पीड और राइड मोड जैसी जानकारियां मिलेंगी। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फंक्शंस भी होंगे। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पूरी तरह चार्ज होने पर रेंज लगभग 104 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। एक्टिवा E में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलैम्प दिया गया है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। इसकी योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की भी है। कंपनी ने बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। इसके बाद 2030 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर लगाए जा सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.