Honda के Activa e, QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रुकी मैन्युफैक्चरिंग, स्टॉक नहीं बिकना हो सकता है कारण 

Activa e का शुरुआती प्राइस 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2025 22:01 IST
ख़ास बातें
  • HMSI ने अगस्त से इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग नहीं की है
  • कंपनी ने Activa e और QC1 की कुल 11,168 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है
  • Activa e का शुरुआती प्राइस 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

इस मार्केट में बजाज ऑटो की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) ने भारत में इस वर्ष की शुरुआत में Activa e और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च किया था। कंपनी के बड़ी संख्या में बिकने वाले इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले स्कूटर एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना थी। 

NDTV की एक रिपोर्ट में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा के हवाले से बताया गया है कि HMSI ने अगस्त से इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग नहीं की है। कंपनी ने Activa e और QC1 की कुल 11,168 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। हालांकि, इसमें से सिर्फ 5,201 यूनिट्स की डीलर्स को डिलीवरी की गई है। कंपनी के पास इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बड़ी संख्या में बिना बिका स्टॉक पड़ा है और यह मैन्युफैक्चरिंग रोकने का कारण हो सकता है। डीलर्स को भेजे गए स्टॉक में QC1 की 4,461 यूनिट्स (लगभग 86 प्रतिशत) और Activa e की 740 यूनिट्स हैं। 

Advertisement

QC1 की बिक्री अधिक होने का कारण इसका अफोर्डेबल प्राइस और इसके साथ पोर्टेबल चार्जर मिलना है। Activa e की चार्जिंग के लिए HMSI का स्वैपेबल बैटरी इंफ्रास्ट्रक्चर ही एकमात्र विकल्प है। Activa e का शुरुआती प्राइस 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। QC1 का शुरुआती प्राइस 90,022 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर है। इस सेगमेंट में कंपनी का मुकाबला Bajaj Auto, TVS Motor, Ather Energy और Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में बजाज ऑटो की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

एक्टिवा इलेक्ट्रिक में LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। इसके रियर में Activa e दिखता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ मिलते हैं। इसमें Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स के साथ ही नेवेगिशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.