Honda ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EV O, 170 किलोमीटर तक रेंज

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के दोनों वेरिएंट्स में समान इलेक्ट्रिक मोटर 15.3 kW के पीक पावर आउटपुट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मई 2025 23:21 IST
ख़ास बातें
  • EV O को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इसमें फ्रंट और बैक पर सिंगल डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS दिया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sport हैं

इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sport हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Honda ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। चीन में लाई गई EV O को होंडा ने अपनी चाइनीज पार्टनर Guangzhou के साथ मिलकर डिजाइन और डिवेलप किया है। इसे Wuyang-Honda ब्रांड के तहत पेश किया गया है। 

EV O को दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 4.1 kWh के डुअल-बैटरी पैक वाले वेरिएंट का रेंज लगभग 120 किलोमीटर और 6.2 kWh वाले वेरिएंट की रेंज 170 किलोमीटर तक है। इनके प्राइसेज क्रमशः CNY 29,999 (लगभग 3.57 लाख रुपये) और CNY 36,999 (लगभग 4.4 लाख रुपये) के हैं। इसके 4.1 kWh वाले वेरिएंट का भार लगभग 143 किलोग्राम का है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 1.5 घंटे लगते हैं। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 110 kmph की है। EV O के 6.2 kWh वाले वेरिएंट का भार लगभग 156 किलोग्राम का है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 2.5 घंटे लगते हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Normal और Sport हैं। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के दोनों वेरिएंट्स में समान इलेक्ट्रिक मोटर 15.3 kW के पीक पावर आउटपुट के साथ है। इसमें फ्रंट और बैक पर सिंगल डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS दिया गया है। EV O में डैश कैम दिया गया है। इसके 4.1 kWh वेरिएंट में फ्रंट कैमरा और 6.2  kWh वाले वेरिएंट में रियर डैश कैम दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के दोनों वेरिएंट्स में ट्विन सात इंच डिस्प्ले है, जो नेविगेशन, राइडिंग मोड सेलेक्शन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स का एक्सेस देता है। 

Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) ने भारत में इस वर्ष की शुरुआत में अपने बड़ी संख्या में बिकने वाले स्कूटर Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। पिछले वर्ष नवंबर में Activa E को QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ पेश किया गया था। इसका प्राइस लगभग 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले एक्टिवा से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पूरी तरह अलग है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.