होंडा ने भारत में लॉन्च किया Activa इलेक्ट्रिक, 1.17 लाख रुपये का प्राइस

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स करने के साथ ही नेवेगिशन का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 23:25 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है
  • इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ दिए गए हैं
  • हाल ही में एक्टिवा इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू की गई थी

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Honda Motorcycle & Scooter (HMSI) ने अपने बड़ी संख्या में बिकने वाले स्कूटर Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन देश में लॉन्च किया है। पिछले वर्ष नवंबर में Activa E को QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ पेश किया गया था। इसका प्राइस लगभग 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

हालांकि, इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले एक्टिवा से इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन पूरी तरह अलग है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एक्टिवा इलेक्ट्रिक के फ्रंट में LED DRL दिया गया है। इसके रियर में Activa e दिखता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट के नीचे स्वैप किया जा सकने वाला बैटरी सिस्टम है जिसमें 1.5 kWh की दो बैटरी हैं। एक्टिवा इलेक्ट्रिक की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Standard, Sport और Econ दिए गए हैं। हाल ही में एक्टिवा इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू की गई थी। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर की है। इसमें Honda RoadSync Duo जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे राइडर्स अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर फोन कॉल्स करने के साथ ही नेवेगिशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्टिवा E का मुकाबला Ola Electric, TVS Motor और Bajaj Auto के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। 

कंपनी ने QC 1 को विशेषतौर पर देश के मार्केट के लिए पेश किया है। इसका डिजाइन एक्टिवा इलेक्ट्रिक के समान है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.5 kWh का बैटरी पैक है। QC 1 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 80 किलोमीटर की है। इसका 5 इंच LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल स्पीड और बैटरी के लेवल को दिखाता है। QC 1 में डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। HMSI ने बताया था कि एक्टिवा इलेक्ट्रिक की डिलीवरी फरवरी से बेंगलुरू में शुरू की जाएगी। इसके बाद अप्रैल में दिल्ली और मुंबई में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की शुरुआत होगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बैटरी स्वापिंग सर्विस कंपनी की सब्सिडियरी होंडा पावर पैक एनर्जी (HEID) उपलब्ध कराएगी। HEID ने बताया कि उसकी योजना इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री से पहले प्रत्येक शहर में बैटरी स्वापिंग स्टेशन बनाने की है। कंपनी का लक्ष्य बैटरी की पहुंच बढ़ाने के लिए पांच किलोमीटर के दायरे में बैटरी स्वापिंग स्टेशन रखने की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.