देश के 169 शहरों में चलेंगी 10000 इलेक्ट्रिक बसें, 580 अरब रुपये का खर्च

इन बसों के लिए चार्जिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा। इन बसों को खरीदने पर 10 वर्षों में लगभग 580 अरब रुपये का खर्च होने का अनुमान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 17:49 IST
ख़ास बातें
  • सरकार की योजना देश में 50,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की है
  • इससे एयर पॉल्यूशन पर लगाम लगाई जा सकेगी
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या तेजी से बढ़ी है

इन बसों के लिए चार्जिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा

केंद्र सरकार ने देश के 169 शहरों में 10,000 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने की एक योजना को बुधवार को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही इन बसों के लिए चार्जिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा। इन बसों को खरीदने पर 10 वर्षों में लगभग 580 अरब रुपये का खर्च होने का अनुमान है। 

इस खर्च  में से 200 अरब रुपये का इंतजाम पब्लिक-प्राइवेट के पार्टनरशिप मॉडल से होगा। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि बाकी की रकम कहां से आएगी। सरकार की योजना अगले कुछ वर्षों में देश में 50,000 इलेक्ट्रिक बसें लाने की है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकारों से उनकी इलेक्ट्रिक बसों की जरूरत की जानकारी ली जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बड़ा बदलाव करने और एयर पॉल्यूशन पर लगाम लगाने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाना चाहती है। 
Advertisement

पिछले वर्ष के अंत में देश की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल कंपनी Tata Motors की यूनिट टीएमएल सीवी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने राजधानी में 1,500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के साथ एग्रीमेंट किया था। इसके तहतटीएमएल सीवी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के पास 12 साल के लिए 12-मीटर लो-फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसों की 1,500 यूनिट की सप्लाई और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी होगी। इस वर्ष की शुरुआत में Pinnacle Industries की यूनिट EKA Mobility ने तीन राज्यों में 310 EKA9 इलेक्ट्रिक बस की सप्लाई का टेंडर हासिल किया था। इन बसों का इस्तेमाल इंटरसिटी ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में EKA Mobility की ये इलेक्ट्रिक बसें 12 वर्षों के लिए इस्तेमाल होंगी। इससे लगभग 1.40 लाख टन कार्बन इमिशन में कमी होने का अनुमान है। इस इलेक्ट्रिक बस में 32 यात्री बैठ सकते हैं। इसमें ऑटो ड्राइव, पावर स्टीयरिंग, बैक्टीरियल फिल्टरेशन सिस्टम और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कैमरा और इमरजेंसी स्टॉप बटन दिए गए हैं। 

 इस इलेक्ट्रिक बस में 200 KW के आउटपुट के साथ परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है, जिसका अधिकतम टॉर्क 2,500 Nm का है। यह सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 80 kmph की है। EKA Mobility ने हाइड्रोजन फ्यूल पर चलने वाली एक बस भी डिवेलप की है। कंपनी का कहना है कि इसका डिजाइन देश की सड़कों की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.