• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 700 किमी चलने वाली इलेक्ट्रिक कार Fisker Pear आई, ऐसे होगी प्री बुकिंग

सिंगल चार्ज में 700 किमी चलने वाली इलेक्ट्रिक कार Fisker Pear आई, ऐसे होगी प्री-बुकिंग

Fisker Pear इलेक्ट्रिक कार की कीमत 29,999 USD (लगभग 24.5 लाख रुपये) होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को 250  USD (लगभग 20,493 रुपये) में प्री बुक किया जा सकता है।

सिंगल चार्ज में 700 किमी चलने वाली इलेक्ट्रिक कार Fisker Pear आई, ऐसे होगी प्री-बुकिंग

Photo Credit: Facebook/Fisker

Fisker Pear सिंगल चार्ज में 700 किमी तक चलेगी।

ख़ास बातें
  • Fisker ने नई इलेक्ट्रिक कार Fisker Pear का टीजर जारी कर दिया है।
  • Fisker Pear इलेक्ट्रिक कार की कीमत 29,999 USD (लगभग 24.5 लाख रुपये) होगी।
  • Fisker Pear सिंगल चार्ज में 700 किमी की दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और प्रदूषण के चलते दुनियाभर में इलेक्ट्रिक पावर से चलने वाली कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है। हाल ही में अमेरिकन इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Fisker ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक कार Fisker Pear का टीजर जारी किया है। कंपनी ने Fisker Pear की डिटेल्स का खुलासा किया है। प्रोडक्शन रेडी पीयर जल्द ही बाजारों में चलती हुई नजर आ सकती है। यहां हम आपको Fisker Pear के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Fisker Pear की कीमत 


कीमत की बात की जाए तो टीज की गई Fisker Pear इलेक्ट्रिक कार की कीमत 29,999 USD (लगभग 24.51 लाख रुपये) होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को 250  USD (लगभग 20,493 रुपये) में प्री बुक किया जा सकता है।

जल्द आने वाली Fisker Pear एक इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर है। इस कार के फ्रंट में शानदार हेडलैंप स्ट्रक्चर और फ्लैट रूफ दी गई है। इस कार के रियर में हाई-माउंटेड टेल लैंप्स दी गई है। हालांकि अभी तक इस कार के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि कंपनी द्वारा ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने वाली यह दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, क्योंकि इससे पहले Fisker Ocean लॉन्च हो चुकी है।
 

Fisker Pear की रेंज


रेंज की बात की जाए तो ई/ई आर्किटेक्चर और ब्लेड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के साथ Pear अमेरिकी टेस्टिंग साइकल में लगभग 450 किमी और यूरोपीयन टेस्टिंग साइकल में 700 किमी तक चलेगी। Fisker जल्द ही अमेरिकी और यूरोपीय दोनों बाजारों में पीयर को लेकर आ रही है।
 

Fisker Ocean के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Fisker Ocean सिंगल चार्ज में 563 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। हाइपर रेंज बैटरी वाली यह कार 550 पीक HP प्रदान करती है। यह कार सिर्फ 3.6 सेकेंड्स में 0 से 96 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। Fisker Ocean की शुरुआती कीमत 68,999 USD (लगभग 56.55 लाख रुपये) है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »