Ola Electric को टक्कर देने के लिए लॉन्च हुआ 200 किलोमीटर की रेंज वाला Ambier N8

इसका प्राइस 1.05 लाख रुपये से 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है

Ola Electric को टक्कर देने के लिए लॉन्च हुआ 200 किलोमीटर की रेंज वाला Ambier N8

इसकी टॉप स्पीड लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की है

ख़ास बातें
  • यह फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से चार घंटे में फुल चार्ज हो सकता है
  • Ambier N8 में 1,500 वॉट की मोटर है
  • इसमें सामान रखने के लिए 26 लीटर का स्पेस मिलता है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Enigma Automobiles ने Ambier N8 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसका दावा है कि यह सिंगल चार्ज में लगभग 200 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से केवल चार घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। 

इसका प्राइस 1.05 लाख रुपये से 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग करने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से कस्टमर से संपर्क कर खरीदारी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। Ambier N8 में 1,500 वॉट की मोटर और लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी है, जिसकी कैपेसिटी 63V 60AH की है। यह 200 किलोग्राम तक लोड ले जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसमें सामान रखने के लिए 26 लीटर का स्पेस मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मोबाइल फोन पर ENIGMA ON Connect ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। 

Ambier N8 को ग्रे, व्हाइट, ब्लू, मैटे ब्लैक और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी की योजना इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक वेरिएंट भी लॉन्च करने की है। इसे विशेषतौर पर शहर में यात्रा करने वालों और एग्रेगेटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस बारे में Enigma Automobiles के को-फाउंडर, Anmol Bohre ने बताया, "हम B2B सेगमेंट के लिए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स डिवेलप कर रहे हैं। कमर्शियल इस्तेमाल के लिए इस वर्ष ऐसा ही एक मॉडल लॉन्च करने की योजना है।" 

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक है। इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने का अनुमान है। इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »