Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर

मस्क की वेल्थ पर टेस्ला के शेयर में गिरावट का भी असर पड़ा है। पिछले महीने टेस्ला के दूसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित करने के बाद से कंपनी का शेयर लगभग 20 प्रतिशत गिरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2026 23:48 IST
ख़ास बातें
  • EV मेकर Tesla और रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयर्स में भारी गिरावट हुई है
  • इन दोनों कंपनियों में मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है
  • SpaceX ने 135 डॉलर प्रति शेयर के प्राइस पर IPO को पेश किया था

SpaceX ने जून में 135 डॉलर के IPO के प्राइस पर लगभग 75 अरब डॉलर हासिल किए थे

दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk की वेल्थ में पिछले एक महीने में 600 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी हुई है। इसका कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla और रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयर्स में भारी गिरावट है। इन दोनों कंपनियों में मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है। 

SpaceX की स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग के बाद जून में मस्क की नेटवर्थ तेजी से बढ़कर लगभग 1.33 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में SpaceX के शेयर में बड़ी गिरावट से मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 684 अरब डॉलर की है। हालांकि, इसके बावजूद दुनिया के सबसे रईस शख्स का उनका खिताब बरकरार है। मस्क की वेल्थ पर टेस्ला के शेयर में गिरावट का भी असर पड़ा है। पिछले महीने टेस्ला के दूसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित करने के बाद से कंपनी का शेयर लगभग 20 प्रतिशत गिरा है। 

पिछले कुछ महीनों में मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोनॉमस ड्राइविंग और रोबोटिक्स पर फोकस बढ़ाया है। SpaceX को इनवेस्टर्स ने बड़ा झटका दिया है। इस रॉकेट कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद तेजी से बढ़ा था। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह में कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट हुई है। SpaceX ने 135 डॉलर प्रति शेयर के प्राइस पर IPO को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में कुछ बड़े स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट्स में शामिल रही इस कंपनी का शेयर IPO के प्राइस से 20 प्रतिशत गिर चुका है। इसके साथ ही लिस्टिंग के बाद के पीक प्राइस से इसकी मार्केट वैल्यू में लगभग 1.2 लाख करोड़ डॉलर की गिरावट हुई है। SpaceX का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर लगभग 1.5 लाख करोड़ डॉलर का है। 

SpaceX ने जून में 135 डॉलर के IPO के प्राइस पर लगभग 75 अरब डॉलर हासिल किए थे। इसके साथ ही मस्क की नेटवर्थ में भी काफी बढ़ोतरी हुई थी। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के मंत्रिमंडल में शामिल रह चुके मस्क की मौजूदा नेटवर्थ में टेस्ला और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी शामिल है। SpaceX का शेयर लिस्टिंग के बाद 225 डॉलर से अधिक पर गया था। इससे कंपनी की वैल्यू बढ़कर Amazon और Microsoft से ज्यादा हो गई थी। SpaceX के वैल्यूएशन को लेकर इनवेस्टर्स को आशंका है। पिछले वर्ष कंपनी को लगभग 4.9 अरब डॉलर का लॉस हुआ था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.