इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक

इस मार्केट में Bajaj Auto ने जून में 43,306 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करने वाली बजाज ऑटो की पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बिक्री 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 21:15 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक रही है
  • TVS Motor ने जून में 47,064 यूनिट्स बेची हैं
  • Bajaj Auto का जून में 43,306 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान है

इस मार्केट में Bajaj Auto ने 43,306 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है

देश में जून में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जोरदार बढ़ोतरा हुई है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 1,93,735 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 74.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस सेगमेंट में डिमांड बढ़ने के पीछे पेट्रोल का महंगा होना एक बड़ा कारण है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक रही है। TVS Motor ने जून में 47,064 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली इस कंपनी की बिक्री में 76 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iQube की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया है। देश में यह सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। 

इस मार्केट में Bajaj Auto ने जून में 43,306 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करने वाली बजाज ऑटो की पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बिक्री 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। Ather Energy का जून में 31,230 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान है। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में Ather Energy की बिक्री में लगभग 95 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी के Rizta फैमिली स्कूटर ने तीन लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। यह कंपनी का पहला फैमिली स्कूटर है। Ather Energy की सेल्स में Rizta की बड़ी हिस्सेदारी है। 

हीरो मोटोकॉर्प ने जून में इलेक्ट्रिक स्कूटर की 21,820 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में Hero MotoCorp की बिक्री में 175 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Ola Electric का जून में इस सेगमेंट में पाचंवां स्थान है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कंपनी की बिक्री में लगभग 22 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में EV और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी। यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies में किया जाएगा। इन दोनों सब्सिडियरीज में कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.