• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 93 किलोमीटर रेंज वाली Devinci e troy इलेक्ट्रिक बाइक पेश, 2 घंटे में होगी चार्ज

93 किलोमीटर रेंज वाली Devinci e troy इलेक्ट्रिक बाइक पेश, 2 घंटे में होगी चार्ज

Devinci  e-troy के बेस मॉडल Deore 12s की कीमत $6,399 (लगभग 5,25,725 रुपये) है।

93 किलोमीटर रेंज वाली Devinci e troy इलेक्ट्रिक बाइक पेश, 2 घंटे में होगी चार्ज

Photo Credit: Devinci

Devinci e-troy की रेंज 93 किमी है।

ख़ास बातें
  • Devinci e-troy के बेस मॉडल Deore 12s की कीमत $6,399 है।
  • Devinci e-troy इलेक्ट्रिक बाइक में बॉश पॉवरट्यूब 625 बैटरी दी गई है।
  • Devinci e-troy इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 93 किमी चलती है।
विज्ञापन
Devinci ने बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Devinci e-troy लॉन्च की है। कनाडाई बाइक ब्रांड ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक में लाइफटाइम वारंटी प्रदान की है। यहां हम आपको Devinci  e-troy के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Devinci  e-troy की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Devinci e-troy के बेस मॉडल Deore 12s की कीमत $6,399 (लगभग 5,25,725 रुपये) है, मिड-टियर GX 12s की कीमत $7,699 (लगभग 6,32,530 रुपये) है। ई-ट्रॉय GX 12s LTD की कीमत $7,999 (लगभग 6,57,177 रुपये) है।


Devinci  e-troy के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Devinci  e-troy इलेक्ट्रिक बाइक में बॉश पॉवरट्यूब 625 बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज करने पर 58 मील (93 किमी) तक की दूरी तय कर सकती है। बैटरी को आसानी से बाइक से हटाया और लगाया जा सकता है, जिसमें सिक्योरिटी के लिए लॉक दिया गया है। डेविंसी 4ए सुपरचार्जर की मदद से इसे सिर्फ 2 घंटों में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। बैटरी को आसानी से चार्ज किया जा सकता है, क्योंकि मोटर के ऊपर चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। Devinci  e-troy में मॉडल के आधार पर राइडर के पास कई ब्लूटूथ-सपोर्ट वाले कंट्रोलर का भी एक्सेस होगा। टॉप-ऑफ-द-लाइन GX 12s LTD में बॉश सिस्टम कंट्रोलर है, जबकि GX 12s बॉश कियॉक्स 300 के साथ आता है। बेस मॉडल Deore 12s में बॉश प्यूरियन कंट्रोलर है।

Devinci  e-troy में 6061 टी6 एल्यूमीनियम फ्रेम दिया है जो कि इसकी ड्यूराबिलिटी को बढ़ाता है। बाइक के साथ लाइफटाइम वारंटी दी गई है, जिसके चलते राइडर आसानी से कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 2023 ई-ट्रॉय एक मुलेट सेटअप का सपोर्ट करती है। इसमें 29 इंच का फ्रंट व्हील और 27.5 इंच का रियर व्हील दिया गया है। बॉश का एडवांस ई-बाइक सिस्टम नई ई-ट्रॉय को सबसे खास बनाता है। यह सिस्टम 85 न्यूटन-मीटर टॉर्क जनरेट करता है, जिससे राइडर किसी भी प्रकार के रास्ते पर आसानी से राइड कर सकते हैं। Devinci के स्मार्टफोन ऐप के जरिए मोटर परफॉर्मेंस को अपने हिसाब से ट्यून किया जा सकता है। इसकी बदौलत राइडर को अपने बाइकिंग एक्सपीरियंस को पर्सनलाइज करने में मदद मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Bike, Electric Mountain Bike
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »