• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 120 किमी रेंज वाली Gazelle Espirit C7 HMS लॉन्च, मिलेंगे ऐसे तगड़े फीचर्स

सिंगल चार्ज में 120 किमी रेंज वाली Gazelle Espirit C7 HMS लॉन्च, मिलेंगे ऐसे तगड़े फीचर्स

बैटरी की बात करें तो Espirit C7 HMS में 418Wh लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

सिंगल चार्ज में 120 किमी रेंज वाली Gazelle Espirit C7 HMS लॉन्च, मिलेंगे ऐसे तगड़े फीचर्स

Photo Credit: Gazelle

Gazelle Espirit C7 HMS सिंगल चार्ज में 120 किमी चलती है।

ख़ास बातें
  • Espirit C7 HMS ई-बाइक की कीमत £2,149 (लगभग 2,25,144 रुपये) है।
  • Espirit C7 HMS में मिड माउंटेड Shimano E5000 मोटर दी गई है।
  • Espirit C7 HMS एक बार फुल चार्ज होकर 120 किमी की रेंज प्रदान करती है।
विज्ञापन
Gazelle ने बाजार में Gazelle Espirit C7 HMS इलेक्ट्रिक बाइक को यूके और यूरोप में लॉन्च कर दिया है। Espirit C7 HMS में तीन एसिस्टेंट मोड दिए गए हैं और यह बाइक सिंगल चार्ज में 120 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। इस बाइक में रिमूवेबल बैटरी दी गई है और इसकी मोटर 40Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक में एल्युमिनियम स्टेप ओवर और स्टेप थ्रो फ्रेम दिया गया है। आइए Gazelle Espirit C7 HMS के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Espirit C7 HMS e-bike की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Espirit C7 HMS ई-बाइक की कीमत यूरोप में €2,399 (लगभग 2,15,047 रुपये) और यूके में £2,149 (लगभग 2,25,144 रुपये) है। यह ई-बाइक 5 साइज और कलर ऑप्शन के लिए ग्रीन और ग्रे में उपलब्ध होगी। हालांकि अभी तक इस ई-बाइक के अन्य बाजारों में उपलब्ध होने की कोई जानकारी नहीं है।


Gazelle Espirit C7 HMS की खासियतें


Espirit C7 HMS में मिड माउंटेड Shimano E5000 मोटर दी गई है, जिसका वजन 2.5 किलो है। यह बाइक 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में तीन एसिस्टेंट मोड इको, स्टैंडर्ड और हाई दिए गए हैं। यह बाइक 7 स्पीड Shimano Nexus गियर सिस्टम से लैस है। बैटरी की बात करें तो Espirit C7 HMS में 418Wh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है, हालांकि चोरी से बचाव के लिए सुरक्षित तरीके से लॉक होती है। ई-बाइक का इंस्ट्रूमेंटेशन पैनल शिमैनो SC-E5000 बाइक कंप्यूटर है जो कि बैटरी का स्टेटस और बाइक की वर्तमान स्पीड दिखाता है। यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होकर 120 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। 

Gazelle Esprit C7 में बिल्ट इन बटन दिया गया है जो कि 3 पावर मोड के बीच स्विच करने की सुविधा देता है। सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस बाइक में एक फ्रंट फोर्क है जो एक सेफ और कंफर्टेबल राइड प्रदान करने के लिए श्वाल्बे फैट फ्रैंक टायर और शिमैनो हाइड्रोलिक ब्रेक से कनेक्ट होता है। बाइक में सामान ले जाने के लिए MIK HD सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा सामान ले जाने के लिए यूजर्स कम्पार्टमेंट लगा सकते हैं। Espirit C7 HMS में रात में बेहतर विजन के लिए एक इंटीग्रेटेड एलईडी हेडलाइट और रियर लाइट भी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »