• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 110 किमी, होगी बचत ही बचत

CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 110 किमी, होगी बचत ही बचत

CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 5kW पावर आउटपुट प्रदान करती है।

CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 110 किमी, होगी बचत ही बचत

Photo Credit: CSC

CSC ES5 सिंगल चार्ज में 110 किमी चलता है।

ख़ास बातें
  • CSC ES5 Electric Scooter की US में कीमत $5,285 (लगभग 4,35,068 रुपये) है।
  • CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
  • Cineco ने CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
चीनी कंपनी Cineco ने CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बाजार में पेश कर दिया है। नया ई स्कूटर दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है और हाईटेक फीचर्स से लैस है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 85 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


CSC ES5 Electric Scooter की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो CSC ES5 Electric Scooter की यूएस में कीमत $5,285 (लगभग 4,35,068 रुपये) है, जिसे $300 (लगभग 24,693 रुपये) में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता की बात करें तो अमेरिका में CSC ES5 ई-स्कूटर की शुरुआती डिलीवरी अक्टूबर या नवंबर 2023 में होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर व्हाइट विजार्ड ग्रीन और चारकोल पैशन ऑरेंज में उपलब्ध है।


CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर की पावर


CSC ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 5kW पावर आउटपुट प्रदान करती है। ES5 की अधिकतम पावर रेटिंग 8kW है और इसकी तुलना सामान्य 125cc मोटरबाइक से होती है। ई-स्कूटर में तीन 60V, 31 Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक की कंबाइन बैटरी कैपेसिटी 5.58kWh है। हर बैटरी का वजन 3.12 किलो है। नया ई-स्कूटर 85 किमी प्रति घंटा की टॉप से दौड़ सकता है। स्पीड रेंज की बात करें तो फुल चार्ज में 110 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं इस बैटरी को सिर्फ 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

ES5 इलेक्ट्रिक स्कूटर में मॉड्रन फीचर्स के साथ शानदार डेशबोर्ड दिया गया है। इसमें फुल कलर TFT पैनल दिया गया है जो कि ब्लूटूथ स्पीकर और यूएसबी सॉकेट से लैस है। स्कूटर में दिया गया बिल्ट इन डैशकैम राइडर की यात्रा को रिकॉर्ड करने और यात्राओं को ट्रैक करने में मदद करता है। बाइक में 14 इंच के फ्रंट और 13 इंच के रियर व्हील दिए गए हैं। ई-स्कूटर की सीट ऊंचाई 780 मिमी है, जिसे विभिन्न आकार के राइडर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। CSC ES5 का डिजाइन काफी सिंपल और आसानी से इस्तेमाल के लायक है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली सिटी में ट्रैवल करने के लिए सही विकल्प है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CSC ES5, CSC ES5 Price, CSC ES5 Range, Electric Scooter, Cineco
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बढ़ सकती है Tesla की सेल्स, Model Y L के लिए मजबूत डिमांड
  2. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  4. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
  5. Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  7. iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  9. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  10. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »