BYD ने एक दिन में की Seal EV की 200 यूनिट्स की डिलीवरी

Seal का एंट्री लेवल डायनैमिक वेरिएंट RWD सेटअप के साथ है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2024 23:23 IST
ख़ास बातें
  • देश में BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, e6 और Seal शामिल हैं
  • Seal सिंगल और डुअल मोटर के दो विकल्पों और दो बैटरी पैक में उपलब्ध है
  • इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

इस इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक की है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल BYD ने भारत में इलेक्ट्रिक सेडान Seal की 200 यूनिट्स की डिलीवरी की है। कंपनी को Seal के लिए दो महीने से कुछ अधिक में 1,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। इसकी 200 यूनिट्स की डिलीवरी 26 मई को मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली एनसीआर जैसे प्रमुख शहरों में की गई है। 

देश में BYD के पोर्टफोलियो में Atto 3, e6 और Seal शामिल हैं। Seal की एक दिन में 200 यूनिट्स की डिलीवरी पर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Sanjay Gopalakrishnan ने कहा कि देश में Seal को मिला जोरदार रिस्पॉन्स प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती डिमांड का संकेत है। कंपनी ने Seal को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। यह सिंगल और डुअल मोटर के दो विकल्पों और दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस हैं। कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। 

Seal का एंट्री लेवल डायनैमिक वेरिएंट RWD सेटअप के साथ है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  का है। इसके RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस लगभग 45.55 लाख रुपये और टॉप-एंड परफॉर्मेंस वेरिएंट का 53 लाख रुपये का है। इसे़ देश में कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर  पर लाया गया है। यह आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, एटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर्स में है। 

इस इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक की है। इसका डायनैमिक वेरिएंट 201 bhp की पावर 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके प्रीमियम वेरिएंट की अधिकतम पावर 308 bhp और टॉर्क 360 Nm का है। इसके परफॉर्मेंस वेरिएंट की दोनों मोटर से 522 bhp की अधिकतम पावर और 670 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। BYD ने 70 लाख इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर ली है। पिछले वर्ष कंपनी ने 50 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था। इंटरनेशनल मार्केट में BYD अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी ने लगभग 64 देशों में अपने  EV लॉन्च किए हैं। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की स्टडी के अनुसार, वर्ष 2029 तक पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों और EV के प्राइसेज लगभग समान हो सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  2. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  4. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  5. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  6. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  7. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  8. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  9. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  10. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.