BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  

इस इलेक्ट्रिक SUV की CLTC रेंज लगभग 630 किलोमीटर तक होने का दावा किया गया है। Atto 3 के नए वर्जन को बैटरी के दो विकल्पों में - 57.54 kWh और 68.54 kWh उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 19:09 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV की CLTC रेंज लगभग 630 किलोमीटर तक की है
  • इसे बैटरी के दो विकल्पों - 57.54 kWh और 68.54 kWh में लाया गया है
  • नई Atto 3 में पैनोरैमिक ग्लास रूफ और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स हैं

इस इलेक्ट्रिक SUV को बैटरी के दो विकल्पों - 57.54 kWh और 68.54 kWh उपलब्ध कराया गया है

बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल BYD ने Atto 3 का नया वर्जन पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की CLTC रेंज लगभग 630 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। Atto 3 के नए वर्जन को बैटरी के दो विकल्पों में - 57.54 kWh और 68.54 kWh उपलब्ध कराया गया है।  

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग ऑटो शो में पेश किए गए इस इलेक्ट्रिक SUV के अपडेटेड वर्जन को BYD के नए फ्लैश चार्जिंग सिस्टम से लगभग नौ मिनटों में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके रियर में फ्लोटिंग रूफ ग्राफिक के साथ नई टेल-लाइट्स और BYD का इल्युमिनिटेड लोगो है। इससे Atto 3 को प्रीमियम और मॉडर्न लुक मिलता है। इस कॉम्पैक्ट SUV की लंबाई 4,665 mm, चौड़ाई 1,895 mm और ऊंचाई 1,675 mm की है। यह भारत में लॉन्च की गई Atto 3 की तुलना में 210 mm लंबी, 20 mm चौड़ी और 60 mm तक ऊंची है। कंपनी का दावा है कि इससे यह रोड पर इसकी मजबूती बढ़ती है और इंटीरियर स्पेस में सुधार होता है। 

नई Atto 3 में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पैनोरैमिक ग्लास रूफ, एंबिएंट लाइटिंग, 16-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और हाई-स्पीड चार्जिंग पोर्ट्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के 57.54 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की CLTC रेंज लगभग 540 किलोमीटर और 68.54 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 630 किलोमीटर की है। इसमें रियर पर इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 

भारत में BYD ने अपने EVs के प्राइस बढ़ाने की तैयारी की है। देश में कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्राइस तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। रॉ मैटीरियल की कॉस्ट बढ़ने और मिडल ईस्ट में तनाव की वजह से फ्रंट पर अधिक खर्च की वजह से इस चाइनीज EV मेकर ने प्राइसेज बढ़ाने का फैसला किया है। देश में BYD के पोर्टफोलियो में चार मॉडल - Atto 3, eMax 7, Seal और Sealion 7 शामिल हैं। हाल ही में BYD ने Atto 3 Evo को लॉन्च किया था। इसमें मैकेनिकल और टेक्निकल अपग्रेड किए गए हैं। Atto 3 Evo में 74.8 Kwh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 510 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 313 hp का पावर आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Atto 3 Evo का समान बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 449 hp का पावर आउटपुट और 560 Nm का टॉर्क उपलब्ध कराता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड तक जा सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  4. iPhone हुए 11% से ज्यादा महंगे, Apple की जापान से शुरुआत, जल्द आएगी भारत की बारी
  5. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
  6. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  2. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  3. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  4. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  5. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  6. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  7. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  8. CJP के 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बंद हुआ इंटरनेट!
  9. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
  10. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.