BYD ने लॉन्च की Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV, 560 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज

कंपनी की डीलरशिप्स पर Sealion 7 पहुंचना शुरू हो गई है। BYD की Sealion 6 को भी देश में लॉन्च करने की योजना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 21:25 IST
ख़ास बातें
  • यह दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध होगी
  • इसके प्राइस लगभग 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये के बीच हैं
  • कंपनी की डीलरशिप्स पर Sealion 7 पहुंचना शुरू हो गई है

यह दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध होगी

चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर BYD ने सोमवार को भारत में Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया है। यह दो वेरिएंट्स - Premium RWD और Performance AWD में उपलब्ध होगी। इसके प्राइस लगभग 48.90 लाख रुपये से 54.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। हाल ही में Sealion 7 के लिए बुकिंग 70,000 रुपये में शुरू की गई थी। कंपनी को इसके लिए 1,000 से अधिक बुकिंग्स मिल चुकी हैं। 

इस इलेक्ट्रिक SUV का डिजाइन कंपनी की 'ओशन सीरीज' के समान है। इसका केबिन ब्लैक थीम के साथ है। Sealion 7 में 15.6 इंच रोटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें क्रिस्टल गियर सेलेक्टर और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट बंपर में बैटरी पैक की कूलिंग के लिए एयर वेंट दिए गए हैं। 
Advertisement

कंपनी की डीलरशिप्स पर Sealion 7 पहुंचना शुरू हो गई है। BYD की Sealion 6 को भी देश में लॉन्च करने की योजना है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड कार है। इसका फ्रंट डिजाइन कंपनी की Seal सेडान के लगभग समान है। Sealion 7 में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं। देश में BYD के पोर्टफोलियो में Atto3, E Max 7 और Seal शामिल हैं। 

Sealion 7 की बैटरी 82.56 kWh की है। इसके AWD वेरिएंट में 523 hp की पावर और 690 Nm का पीक टॉर्क है। Sealion 7 के RWD वेरिएंट में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 308 hp की पावर और 380 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है।  कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक SUV का AWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 542 किलोमीटर और RWD वेरिएंट लगभग 567 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। पिछले वर्ष BYD ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने लगभग 42.5 लाख यूनिट्स की सेल्स की थी। हाल ही में देश में कंपनी की यूनिट के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस के हेड, Rajeev Chauhan ने बताया था कि सभी स्थितियों के पक्ष में होने पर कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना है। हालांकि, इससे पहले BYD के हैदराबाद की एक कंपनी के साथ मिलकर देश में लगभग एक अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से EV और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के प्रपोजल को केंद्र सरकार ने स्वीकृति नहीं दी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.