• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bounce Infinity E1X इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs. 55 हजार की शुरुआती कीमत में भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Bounce Infinity E1X इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs. 55 हजार की शुरुआती कीमत में भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

नया बैटरी-स्वैपेबल Bounce Infinity E1X मॉडल जून 2024 से देशभर में उपलब्ध होगा।

Bounce Infinity E1X इलेक्ट्रिक स्कूटर Rs. 55 हजार की शुरुआती कीमत में भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Bounce

ख़ास बातें
  • नया बैटरी-स्वैपेबल मॉडल जून 2024 से देशभर में उपलब्ध होगा
  • यह मॉडल भारत में प्रमुख बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क के साथ कंपेटिबल है
  • इसकी टॉप स्पीड 55 Kmph और 65 Kmph के बीच है
विज्ञापन
बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Bounce Infinity ने Infinity E1 ई-स्कूटर का एक नया बैटरी-स्वैपेबल वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है। नए मॉडल का नाम Bounce Infinity E1X है। इस मॉडल की टॉप स्पीड 55 kmph से 65 Kmph बताई गई है। कंपनी का कहना है कि इसका एक फास्ट स्पीड वेरिएंट भी तैयार किया जा रहा है, जो मैक्सिमम 92 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेगा। हाल ही में Bounce Infinity ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की E1+ रेंज की कीमत पर 21 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। 

Bounce Infinity E1X की कीमत 55,000 रुपये से 59,000 रुपये के बीच होगी। नया बैटरी-स्वैपेबल मॉडल जून 2024 से देशभर में उपलब्ध होगा। बाउंस इन्फिनिटी का कहना है कि E1X पूरे भारत में प्रमुख बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क के साथ कंपेटिबल है और इसे नए बैटरी-स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है।

स्वैपेबल-बैटरी मॉडल की खासियत यही होती है कि यूजर्स इन ई-स्कूटर की खत्म हो चुकी बैटरी को किसी भी नेटवर्क स्टेशन पर पहले से फुल चार्ज बैटरी पैक के साथ रिप्लेस कर सकते हैं। निश्चित रूप से यह बैटरी पैक को चार्ज करने में लगने वाले समय को बचाता है और इससे बीच रास्ते बैटरी खत्म होने का डर भी काफी हद तक कम हो जाता है।

बाउंस ने E1X के लिए दो-स्पीड वेरिएंट पेश किए हैं, जो विभिन्न यूजर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 55 किमी प्रति घंटे और 65 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड प्रदान करते हैं। इसके अलावा, बाउंस इन्फिनिटी कुछ निर्यात बाजारों के लिए मिनिमम स्पीड के नियमों को पूरा करने के लिए 92 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड वाला एक अलग वेरिएंट भी डेवलप कर रहा है।

इससे अलग, बता दें कि हाल ही में Bounce Infinity ने E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज की कीमतों को 21 प्रतिशत तक घटाने की घोषणा की थी। E1+ की कीमत अब 1.13 लाख रुपये से घटकर 89,999 रुपये हो गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »