• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bounce Infinity E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ Rs 24 हजार सस्ता! इस तारीख तक है ऑफर, प्रीबुकिंग सिर्फ Rs 499 में!

Bounce Infinity E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ Rs 24 हजार सस्ता! इस तारीख तक है ऑफर, प्रीबुकिंग सिर्फ Rs 499 में!

Bounce Infinity E1 रेंज में कंपनी ने 2KWh की रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी दी है।

Bounce Infinity E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ Rs 24 हजार सस्ता! इस तारीख तक है ऑफर, प्रीबुकिंग सिर्फ Rs 499 में!

Photo Credit: Bounce Infinity

Bounce Infinity E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 24 हजार रुपये सस्ता कर दिया है।

ख़ास बातें
  • Bounce Infinity E1 रेंज में कंपनी ने 2KWh की रिमूवेबल बैटरी दी है।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 85 किमी तक चल सकता है।
  • टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटे की है।
विज्ञापन
Bounce Infinity इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर E1+ को सस्ता कर दिया है। Ola Electric, Ather Energy, Okaya EV के बाद Bounce Infinity भी उन E2W मेकर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है जिन्होंने अपने इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स के प्राइस घटाए हैं। घटी हुई कीमत की घोषणा के बाद Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर 21% तक सस्ते हो गए हैं। लेकिन यह ऑफर एक सीमित समय तक है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Bounce Infinity E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 24 हजार रुपये सस्ता कर दिया है। Sequoia Capital समर्थित इस स्मार्ट मोबिलिटी कंपनी ने E1+ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में यह कीमत कटौती लागू की है। E1+ वेरिएंट को अब Rs 89,999 (एक्स शोरूम) में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर 31 मार्च तक लागू है। अन्य वेरिएंट्स की बात करें जैसे E1 LE, और E1 की कीमतें पहले जैसी रहेंगीं। E1 LE का प्राइस Rs 1,08,064 है जबकि E1 मॉडल का प्राइस Rs 1,04,999 है। Bounce Infinity E1+ को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से मात्र 499 रुपये में बुक किया जा सकता है। 

Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के खास फीचर्स की बात करें तो इनमें जो बैटरी है वो रिमूवेबल है। इन्हें 15 Amp वॉल सॉकेट में लगाकर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। यानी यूजर को इसमें ऐसी सहूलियत मिल जाती है जैसे कि स्मार्टफोन को चार्ज किया जाता है। 

Bounce Infinity E1 रेंज में कंपनी ने 2KWh की रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी दी है। बैटरी को महज 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। रेंज की बात की जाए तो इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 85 किमी तक चल सकता है। टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटे की है। इसमें पावर, इको, क्रूज, ड्रेग और रिवर्स मोड दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो इसके फ्रंट और रियर में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्राइट एलईडी प्रोजेक्ट हेडलाइट्स दी गई हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »