85KM रेंज वाला Bounce Infinity E1 स्कूटर Flipkart पर 5 हजार तक सस्ती कीमत में मिल रहा

Bounce Infinity E1 की ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर कीमत 89,998 रुपये है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Flipkart Axis बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक लिया जा सकता है।

85KM रेंज वाला Bounce Infinity E1 स्कूटर Flipkart पर 5 हजार तक सस्ती कीमत में मिल रहा

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • Bounce Infinity E1 की ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर कीमत 89,998 रुपये है।
  • Bounce Infinity E1 में 2KWh की रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी दी गई है।
  • Bounce Infinity E1 एक बार चार्ज होकर 85 किमी तक चल सकता है।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस समय बिग सेविंग डेज सेल चल रही है। जी हां इस सेल के दौरान विभिन्न उत्पादों पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान यूजर्स को बैंक ऑफर और कीमत में कटौती के साथ शानदार डील्स मिल रही हैं। जी हां अगर आप अपने लिए कोई नया ई-स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि फ्लिपकार्ट अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Bounce Infinity E1 पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है। आज के दौर में पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स का जमाना जाता जा रहा है और अब इलेक्ट्रिक एनर्जी पर चलने वाले वाहनों की बारी आ रही है, क्योंकि ये चलाने में किफायती होने के साथ-साथ मेंटेनेंस में भी सस्ते होते हैं। आइए Flipkart पर Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Bounce Infinity E1 की कीमत और ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Bounce Infinity E1 की ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर कीमत 89,998 रुपये है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो इसकी खरीद पर Flipkart Axis बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक लिया जा सकता है। वहीं बैंक ऑफर में प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 4 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। अगर आप इस स्कूटर को ईएमआई पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसे महज 7,500 रुपये की न्यूनतम नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।
 

Bounce Infinity E1 की पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Bounce Infinity E1 में 2KWh की रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी दी गई है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो इस बैटरी को महज 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 85 किमी तक चल सकता है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह 65 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से दौड़ सकता है। मोड्स की बात करें तो इसमें पावर, इको, क्रूज, ड्रेग और रिवर्स मोड दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो इसके फ्रंट और रियर में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। अन्य फीचर्स के तौर पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्राइट एलईडी प्रोजेक्ट हेडलाइट्स दी गई हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »