बजाज ऑटो की चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लाने की तैयारी

बजाज ऑटो ने जुलाई में दुनिया की पहली CNG से चलने वाली मोटरसाइकिल Freedom 125 लॉन्च की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2024 17:32 IST
ख़ास बातें
  • चेतक इलेक्ट्रिक को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • हाल ही में कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया था
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। चेतक इलेक्ट्रिक को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बजाज ऑटो ने इसका अगला वर्जन पेश करने की तैयारी की है। चेतक इलेक्ट्रिक के पिछले वर्जन की तुलना में इसमें कुछ सुधार हो सकते हैं। 

हाल ही में कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया था। इसमें नया डिस्प्ले, कनेक्टिविटी के अधिक विकल्प और बेहतर हार्डवेयर दिया गया था। चेतक इलेक्ट्रिक के नए वर्जन में चेसिस में बदलाव के साथ ही स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के मौजूदा वर्जन में केवल 21 लीटर का स्टोरेज स्पेस है। नए चेतक 3201 स्पेशल एडिशन में क्विलटेड सीट दी गई थी। इसके टॉप-एंड वेरिएंट में Brooklyn Black पेंट है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 136 किलोमीटर की है। यह 73 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें चेतक ऐप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ऑटो हैजार्ड लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने बताया था कि Chetak Premium, Chetak Urbane (3202) और नए Chetak 3201 स्पेशल एडिशन के लिए केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) की स्वीकृति मिल गई है। 

बजाज ऑटो ने जुलाई में दुनिया की पहली CNG से चलने वाली मोटरसाइकिल Freedom 125 लॉन्च की थी। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल के प्राइस में कमी की है। इसके प्राइस को 10,000 रुपये तक घटाया है। इसका लॉन्च पर शुरुआती प्राइस लगभग 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) का था। इस मोटरसाइकिल को चलाने की कॉस्ट पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स की तुलना में 50 प्रतिशत कम कम है। 

Freedom 125 के लॉन्च के बाद से इसकी 35,000 से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइस को घटाने का कारण नहीं बताया है। इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट Drum का प्राइस लगभग 5,000 रुपये कम हुआ है। कंपनी ने Freedom 125 के Drum LED वेरिएंट के प्राइस में सबसे अधिक लगभग 10,000 रुपये तक की कमी की है। Freedom 125 की रेंज लगभग 330 किलोमीटर की है। इसमें दो किलोग्राम का CNG टैंक और दो लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसका CNG टैंक सीट के नीचे है। यह Drum, Drum LED और Disc LED के तीन वेरिएंट्स और सात डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.