Bajaj Auto के Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 4,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट की पेशकश

कंपनी ने Chetak C25 की प्रमुख शहरों में डिलीवरी शुरू की गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 23:39 IST
ख़ास बातें
  • बजाज ऑटो ने Chetak C25 की प्रमुख शहरों में डिलीवरी शुरू है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 750 W का ऑफ-बोर्ड चार्जर दिया जाएगा

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली बजाज ऑटो ने हाल ही में Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था।  Chetak C25 की प्रमुख शहरों में डिलीवरी शुरू की गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने सीमित अवधि के लिए इसके प्राइस में डिस्काउंट देने की पेशकश की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Chetak C25 के शुरुआती 10,000 कस्टमर्स को 4,299 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस डिस्काउंट के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 87,100 रुपये का है। देश में यह मैटेलिक बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें LED हेडलैम्प के साथ साइड पैनल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके रियर में नई टेललाइट है। Chetak C25 में फ्लोरबोर्ड पर 2.5 kWh की बैटरी और 2.2 Kw की इलेक्ट्रिक मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 113 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को 2.25 घंटे में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसे छह कलर्स - Classic White, Opalescent Silver, Racing Red, Misty Yellow, Ocean Teal और Active Black में उपलब्ध कराया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है। Chetak C25 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें 650 mm की फुल-लेंथ सीट के साथ 25 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 750 W का ऑफ-बोर्ड चार्जर दिया जाएगा, जिससे इसकी बैटरी को चार घंटे से कम में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। 

Bajaj Auto की मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज के प्राइसेज 99,500 रुपये से 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने Chetak 3001 को लॉन्च किया था। इसकी मैन्युफैक्चरिंग एक नए EV आर्किटेक्चर पर की गई है जिसमें फ्लोर पर 3.0 kWh की बैटरी दी गई है। इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को घटाने में सहायता मिलती है। इससे स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ ही अधिक स्पेस भी उपलब्ध होता है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बजाज ऑटो से TVS Motor और Ola Electric को कड़ी टक्कर मिल रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.