Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री दोगुने से ज्यादा बढ़ी

कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइस की 100 प्रतिशत तक फाइनेंसिंग की भी घोषणा की है। इसके पास कई शहरों में एक्सपीरिएंस सेंटर हैं

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 17:22 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के पास 98 शहरों में 141 एक्सपीरिएंस सेंटर्स हैं
  • Ather Energy ने पिछले वर्ष 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की थी
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र सरकार की ओर से इंसेंटिव दिए जा रहे हैं

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ather Energy की जुलाई में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 229 प्रतिशत बढ़कर 7,858 यूनिट्स की रही। कंपनी के पास 98 शहरों में 141 एक्सपीरिएंस सेंटर्स हैं। इसने अपने चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ( BPCL) के साथ टाई-अप किया है। 

कंपनी ने बताया कि FAME II में कमी होने के बाद इस मार्केट में गिरावट आई थी। हालांकि, Ather Energy की सेल्स में रिकवरी हुई है। फेस्टिव सीजन में वॉल्यूम तेजी से बढ़ने की संभावना है। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइस की 100 प्रतिशत तक फाइनेंसिंग की भी घोषणा की है। Ather Energy के पास लगभग 100 शहरों में 400 से अधिक फास्ट चार्जर हैं। इस वर्ष के अंत तक यह BPCL के पेट्रोल पंपों पर 100 से अधिक फास्ट चार्जर लगाने की योजना बना रही है। कंपनी ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में चार फास्ट चार्जर इंस्टॉल किए हैं। इस चार्जिंग स्टेशंस की लोकेशन कंपनी की ऐप के जरिए खोजी जा सकती है। Ather Energy एक नया अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450S लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। इसका शुरुआती प्राइस 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। 
Advertisement

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान है। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 2030 तक बढ़कर 2.2 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकती है। Ather Energy ने पिछले वर्ष 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की उपलब्धि हासिल की थी। कुछ महीने पहले कंपनी ने अपने कम्युनिटी डे इवेंट में Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज के लिए कई अपग्रेड्स की घोषणा की थी। 

इनमें AtherStack 5.0 सॉफ्टवेयर शामिल था, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। एथरस्टैक 5.0 एक नया यूआई लाता है, जिसमें कई नए फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी ने मौजूदा कस्टमर्स के लिए अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया था। कंपनी का दावा है कि एथरस्टैक 5.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफॉर्मेंस में भी सुधार करेगा क्योंकि यह बिना डीरेट किए लंबे समय तक स्कूटर से मैक्सिमम टॉर्क निकालने में मदद करता है। इसमें बैटरी के समाप्त होने तक सटीक रेंज का अनुमान मिलने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा यह चार्जर को प्लग करते ही ऑटो कट-ऑफ सक्षम कर देगा जिससे बैटरी अधिक चल सकेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.