Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना होगा आसान, कंपनी ने शुरू किए 100 एक्सपीरिएंस सेंटर

कंपनी ने पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए AutoHold फीचर भी पेश किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 19:28 IST
ख़ास बातें
  • नए एक्सपीरिएंस सेंटर राजकोट, हुबली, देहरादून, तूतीकोरिन, सांगली में हैं
  • कंपनी ने बताया कि इनकी संख्या अगले छह महीने में दोगुनी की जाएगी
  • पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है

जनवरी में कंपनी ने एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्रोडक्शन को पार कर लिया है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ather Energy ने 100 एक्सपीरिएंस सेंटर खोलने की घोषणा की है। कंपनी के कुछ एक्सपीरिएंस सेंटर दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में मौजूद हैं। नए एक्सपीरिएंस सेंटर राजकोट, हुबली, देहरादून, तूतीकोरिन और सांगली में शुरू किए गए हैं। कंपनी ने बताया कि इनकी संख्या अगले छह महीने में दोगुनी की जाएगी। 

कंपनी के को-फाउंडर और CEO, Tarun Mehta ने बताया कि Ather Energy ने पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए AutoHold फीचर भी पेश किया है। इससे स्कूटर यह पता लगा सकता है कि उसे चढ़ाई या उतराई पर रोका गया है और वह होल्ड कर गिरने से बचा सकता है। इस फीचर में ब्रेक का इस्तेमाल नहीं होता और यह ऑटोमैटिक तरीके से कार्य करता है। इसे स्कूटर के सेटिंग्स मेन्यू में डिसएबल भी किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने एक नया राइड इंटरफेस भी दिया है जो पावर का इस्तेमाल और खपत को दिखाता है। कंपनी कुछ नए फीचर्स लाने की तैयारी भी कर रही है। 
Advertisement

Ather ने जनवरी में एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्रोडक्शन को पार कर लिया है। पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान है। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 2030 तक बढ़कर 2.2 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकती है। Ather ने पिछले वर्ष 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की उपलब्धि हासिल की थी। Ather ने हाल ही में अपने कम्युनिटी डे इवेंट में Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज के लिए कई अपग्रेड्स की घोषणा की थी। 

इनमें AtherStack 5.0 सॉफ्टवेयर शामिल था, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। एथरस्टैक 5.0 एक नया यूआई लाता है, जिसमें कई नए फीचर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं, Ather ने 450 लाइनअप में चार नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं। इसके अलावा मौजूदा कस्टमर्स के लिए अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया था। कंपनी का दावा है कि एथरस्टैक 5.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफॉर्मेंस में भी सुधार करेगा क्योंकि यह बिना डीरेट किए लंबे समय तक स्कूटर से मैक्सिमम टॉर्क निकालने में मदद करता है। इसमें बैटरी के आखिरी प्रतिशत तक बेहद सटीक रेंज का अनुमान मिलने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा यह चार्जर को प्लग करते ही ऑटो कट-ऑफ सक्षम कर देगा जिससे बैटरी अधिक चल सकेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.