Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कम प्राइस में खरीदने का मौका, 24,000 रुपये तक के बेनेफिट

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीदने के लिए 5.99 प्रतिशत वार्षिक इंटरेस्ट रेट पर फाइनेंसिंग स्कीम भी उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2023 21:16 IST
ख़ास बातें
  • इन बेनेफिट्स में 6,500 रुपये तक का डिस्काउंट शामिल है
  • कंपनी के 450X प्रो को Ola Electric के S1 Pro से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

कंपनी ने 450 सीरीज में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी योजना बनाई है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ather Energy के 450X और 450S इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर डिस्काउंट और बेनेफिट्स की पेशकश की जा रही है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर इस महीने के अंत तक 24,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इन बेनेफिट्स में 6,500 रुपये  तक का डिस्काउंट शामिल है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को खरीदने के लिए 5.99 प्रतिशत वार्षिक इंटरेस्ट रेट पर फाइनेंसिंग स्कीम भी उपलब्ध है। इसमें कोई डाउन पेमेंट नहीं करनी होगी और 60 महीने की EMI का विकल्प मिलेगा। इन बेनेफिट्स में Ather Battery Protect भी शामिल है। इसकी कॉस्ट 7,000 रुपये की है। इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के लिए पांच वर्ष या 60,000 किलोमीटर की वॉरंटी दी जाती है। 

Ather Energy जल्द ही एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्कूटर को अगले वर्ष लाया जा सकता है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने 450 सीरीज में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी के को-फाउंडर और CEO, Tarun Mehta ने X पर एक पोस्ट में बताया था कि Ather Energy की एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस स्कूटर में एलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिसका मतलब है कि इसमें ट्यूबलेस टायर होंगे। इसकी टेस्टिंग की कुछ इमेज सामने आई हैं। इसमें फ्रंट पर डिस्क ब्रेक है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि इसमें हब-माउंटेड या बेल्ट से चलने वाली मोटर में से किसका इस्तेमाल किया जाएगा। Ather के मौजूदा स्कूटर्स में बेल्ट से चलने वाली मोटर है। 

कंपनी के नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला TVS के iQube से होगा। इसके 450X प्रो  को Ola Electric के S1 Pro से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसका Ather Grid देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाले चार्जिंग नेटवर्क्स में शामिल है। कंपनी की योजना इस वर्ष के अंत तक इसकी संख्या बढ़कर 2,500 से अधिक करने की है। इस वर्ष के अंत तक कंपनी का BPCL के पेट्रोल पंपों पर 100 से अधिक फास्ट चार्जर लगाने का टारगेट है। इसने दिल्ली एनसीआर में चार फास्ट चार्जर इंस्टॉल किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री बढ़ी है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक का पहला स्थान है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  3. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  4. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  7. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  9. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  10. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.