• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 400 km की रेंज वाली यह कार रोड पर चलने के साथ हवा में भी उड़ सकती है, CES 2023 में होगी लॉन्च

400 km की रेंज वाली यह कार रोड पर चलने के साथ हवा में भी उड़ सकती है, CES 2023 में होगी लॉन्च

यह फ्लाइट फुल चार्ज में 400 किलोमीटर चल या उड़ सकती है। इसकी उड़ने की स्पीड 240 kph (किमी प्रति घंटा) है।

400 km की रेंज वाली यह कार रोड पर चलने के साथ हवा में भी उड़ सकती है, CES 2023 में होगी लॉन्च

इसकी उड़ने की स्पीड 240 kph (किमी प्रति घंटा) है

ख़ास बातें
  • यह फ्लाइट फुल चार्ज में 400 किलोमीटर चल या उड़ सकती है
  • इसकी उड़ने की स्पीड 240 kph (किमी प्रति घंटा) है
  • यह इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार 0-100 km/h की स्पीड 3 सेकंड में पकड़ सकती है
विज्ञापन
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) शुरू होने वाला है, जिसमें टेक दिग्गज अपनी नई टेक्नोलॉजी या प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाती हैं। इस इवेंट में इस साल Aska भी शामिल है, जिसने CES से पहले अपनी उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार को घोषित किया है। आस्का का दावा है कि इसकी उड़ने वाली कार को सड़क पर चलाया जा सकता है और ही आसमान में उड़ाया भी जा सकता है। इसमें चार लोग बैठ सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) वाहन को कंपनी 5 जनवरी से 8 जनवरी के बीच होने वाले CES दिखाएगी।

सिलिकॉन वैली में शुरू हुई Aska ने एक उड़ने वाली फोर-सीटर इलेक्ट्रिक कार को घोषित किया है, जिसे कंपनी CES 2023 में दिखाने वाली है। यह एक फुल साइज प्रोटोटाइप मॉडल होगा। क्वाडकॉप्टर के रूप में यह इलेक्ट्रिक कार  VTOL के साथ-साथ STOL (शॉर्ट टेकऑफ एंड लैंडिंग) व्हीकल भी है। यह फुल इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस आता है और इसमें रेंज एक्सटेंडर भी मिलता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फ्लाइट फुल चार्ज में 400 किलोमीटर चल या उड़ सकती है। इसकी उड़ने की स्पीड 240 kph (किमी प्रति घंटा) है। कंपनी का दावा है कि इसकी हाइवे पर चलने की सर्टिफाइड टॉप स्पीड 112 kph होगी। कंपनी का कहना है कि शुरुआती डिलीवरी केवल लोकल सकड़ों तक सीमित होगी।

कंपनी का दावा है कि यह फोर-सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार 0-100 km/h की स्पीड मात्र तीन सेकंड में पकड़ सकती है। 400 किलोमीटर की रेंज देने वाला इसका बैटरी पैक मात्र आधे घंटे में फुल चार्ज हो सकती है, जिसके लिए लेवल 3 DC फास्ट-चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Flying car, Flying car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »