सिंगल चार्ज में जमीन पर 322 km चलेगी और हवा में 177 km उड़ेगी ये फ्लाइंग कार

Alef का दावा है कि Model A बाजार में 2025 तक दस्तक देगी। मॉडल ए फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार $150 (करीब 12,500 रुपये) के टोकन अमाउंट के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

सिंगल चार्ज में जमीन पर 322 km चलेगी और हवा में 177 km उड़ेगी ये फ्लाइंग कार

Alef Model A फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार $150 (करीब 12,500 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • यह फ्लाइंग कार 200 मील (करीब 322 km) की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है
  • सिंगल चार्ज में 110 मील (करीब 177 km) की फ्लाइंग रेंज देगी
  • इस फ्लाइंग कार को $150 (करीब 12,500 रुपये) में प्री-बुक कर सकते हैं
विज्ञापन
कैलिफोर्निया स्थित सस्टेनेबल' इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन कंपनी, एलेफ एयरोनॉटिक्स (Alef Aeronautics) ने अपनी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार के पहले प्रोटोटाइप को दुनिया के सामने पेश किया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फ्लाइंग कार 200 मील (करीब 322 km) की ड्राइविंग रेंज और 110 मील (करीब 177 km) की फ्लाइंग रेंज देने में सक्षम है। बता दें कि इस Alef का गठन 2015 में हुआ था और कपनी ने शुरुआत से दुनिया की पहली उड़ने वाली कार बनाने का लक्ष्य रखा था।

Alef ने Model A नाम से उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार (Flying electric car) का प्रोटोटाइप पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह कार बाजार में 2025 तक दस्तक देगी। मॉडल ए फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार $150 (करीब 12,500 रुपये) के टोकन अमाउंट के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

यह भी कहा गया है कि इस फ्लाइंग कार का लक्ष्य तेजी से, आसान आवागमन को सक्षम करना है। प्रोटोटाइप को सड़क पर चलाया जा सकता है और साथ ही इसे जरूरत पड़ने पर उड़ाया भी जा सकता है। 

Alef का दावा है कि Model A 200 मील की ड्राइविंग रेंज और 110 मील की फ्लाइंग रेंज देने में सक्षम है। इसके डिजाइन की बात करें, तो एलेफ फ्लाइंग कार में फ्यूचरिस्टिक फ्लोई शेप है, लेकिन यह किसी प्रकार के अनूठे डिजाइन के साथ नहीं आती है। इसका ढांचा पारंपरिक कार के समान है। मॉडल ए की बॉडी के अंदर आठ प्रोपेलर हैं। इस फ्लाइंग व्हीकल में एक या ज्यादा से ज्यादा दो व्यक्ति आराम से बैठ सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि वह एक ऐसी कार भी बनाना चाहती है, जो हाइड्रोजन फ्यूल सेल पर काम करती हो। इसकी रेंज लगभग 400 मील या 644 किमी हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flying car, Flying Car 2022, Alef Flying Car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »