दुनिया की पहली उड़ने वाली कार को मिला अप्रूवल, 177 Km है फ्लाइंग रेंज

Alef Model A फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार $150 (करीब 12,500 रुपये) के टोकन अमाउंट के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

दुनिया की पहली उड़ने वाली कार को मिला अप्रूवल, 177 Km है फ्लाइंग रेंज

Alef Model A फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार $150 (करीब 12,500 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप अक्टूबर 2021 में पेश किया गया था
  • $150 (करीब 12,500 रुपये) के टोकन अमाउंट के साथ कर सकते हैं प्री-ऑर्डर
  • Model A 200 मील की ड्राइविंग रेंज और 110 मील की फ्लाइंग रेंज दे सकती है
विज्ञापन
कैलिफोर्निया स्थित एलेफ एयरोनॉटिक्स (Alef Aeronautics) को दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार के लिए अप्रूवल मिल गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एलेफ फ्लाइंग कार (Flying Car) को अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (Fओओ) से एक स्पेशल उड़ान योग्यता सर्टिफिकेशन मिला है। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इस तरह के उड़ने वाले व्हीकल उड़ान भरने के लिए अमेरिकी सरकार से कानूनी मंजूरी दी है। 

Alef Aeronautics का गठन 2015 में दुनिया की पहली उड़ने वाली कार बनाने के उद्देश्य से किया गया था। पिछले करीब सात सालों से कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार को विकसित कर रही है। इसका डिजाइन और खासियतों को पहले ही पेश किया जा चुका है और अब, Electrek की रिपोर्ट के अनुसार, यह अमेरिकी सरकार द्वारा उड़ने की मंजूरी मिलने के बाद आसमान में कानूनी रूप से उड़ने के लिए तैयार है।

Alef Model A इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप अक्टूबर, 2021 में पेश किया गया था और उस समय कंपनी ने पुष्टि की थी कि इसे 2025 तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, FAA वर्तमान में इलेक्ट्रिकल वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (eVTOL) वाहनों के लिए अपनी नीतियों पर काम कर रहा है, साथ ही eVTOL और ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच इंटरेक्शन को भी कंट्रोल कर रहा है। ऐसे में फिलहाल कुछ खास स्थानों और उद्देश्यों के लिए उड़ने की इजाजत दी गई है।

मॉडल ए फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार $150 (करीब 12,500 रुपये) के टोकन अमाउंट के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Alef का दावा है कि Model A 200 मील की ड्राइविंग रेंज और 110 मील की फ्लाइंग रेंज देने में सक्षम है। इसके डिजाइन की बात करें, तो एलेफ फ्लाइंग कार में फ्यूचरिस्टिक फ्लोई शेप है, लेकिन यह किसी प्रकार के अनूठे डिजाइन के साथ नहीं आती है। इसका ढांचा पारंपरिक कार के समान है। मॉडल ए की बॉडी के अंदर आठ प्रोपेलर हैं। इस फ्लाइंग व्हीकल में एक या ज्यादा से ज्यादा दो व्यक्ति आराम से बैठ सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि वह एक ऐसी कार भी बनाना चाहती है, जो हाइड्रोजन फ्यूल सेल पर काम करती हो। इसकी रेंज लगभग 400 मील या 644 किमी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alef Model A, Alef Flying Car, Flying car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »