देश में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री

टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 2026-27 तक लगभग 13 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग पांच प्रतिशत का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 22:37 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के प्राइसेज भी घटाए हैं
  • इस सेगमेंट में पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी में कमी आई है
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना को स्वीकृति दी है

इस सेगमेंट में Ola Electric का पहला स्थान है

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 2026-27 तक लगभग 13 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग पांच प्रतिशत का था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म Jefferies की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि लगभग चार वर्ष पहले टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी केवल 0.4 प्रतिशत की थी। पिछले वर्ष की शुरुआत में यह बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई थी। इसके पीछे सब्सिडी का बढ़ना और नए लॉन्च प्रमुख कारण थे। हालांकि, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इंसेंटिव्स में कटौती की वजह से पिछले 24 महीनों में यह हिस्सेदारी चार-सात प्रतिशत की रेंज में रही है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के प्राइसेज में भी कमी की है। इस सेगमेंट में Ola Electric का पहला स्थान है। 
Advertisement

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 49 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। हालांकि, Jefferies की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी में कमी आई है और यह गिरकर 31 प्रतिशत की थी। पिछले महीने कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया था। ओला इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की सीरीज में Roadster, Roadster Pro और Roadster X को लाया गया है। 

Roadster X का प्राइस 2.5 kWh के बैटरी पैक के लिए 74,999 रुपये का है। यह लगभग 2.8 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 124 km/h की है। ओला इलेक्ट्रिक ने इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 200 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसमें 4.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी अगले वर्ष की शुरुआत में की जाएगी। इस मोटरसाइकिल सीरीज की Roadster के 2.5 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 1,04,999 रुपये, 4.5 kWh का 1,19,999 रुपये और 6 kWh वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। यह 2.2 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 579 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में EV को बढ़ावा देने के लिए एक योजना को स्वीकृति दी थी। इस योजना में दो वर्षों में लगभग 10,900 करोड़ रुपये का खर्च होगा। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.