अनजान व्हेल अकाउंट ने ट्रांसफर किए 90 लाख MANA टोकन, कॉइन के प्राइस में आया तेज उछाल

एक अनजान व्हेल ने अभी हाल ही में 51,103 डॉलर (लगभग 38 लाख रुपये) कीमत के 90 लाख MANA टोकन दूसरे बेनाम खाते में ट्रांसफर किए हैं।

अनजान व्हेल अकाउंट ने ट्रांसफर किए 90 लाख MANA टोकन, कॉइन के प्राइस में आया तेज उछाल

रिपोर्ट के अनुसार पिछले सात दिनों के ट्रेड में Decentraland का MANA टोकन लगभग 66.6 प्रतिशत बढ़ा है।

ख़ास बातें
  • Decentraland इथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाया गया एक मेटावर्स है।
  • मेटावर्स में बढ़ती दिलचस्पी से माना टोकन को हो रहा है फायदा।
  • फिलहाल पूरा का पूरा क्रिप्टोकरेंसी स्पेस अस्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन
एक अनजान व्हेल ने अभी हाल ही में 51,103 डॉलर (लगभग 38 लाख रुपये) कीमत के 90 लाख MANA टोकन दूसरे बेनाम खाते में ट्रांसफर किए हैं। Metaverse में बढ़ती रुचि Decentraland के इन-वर्ल्ड टोकन उर्फ ​​MANA के लिए वैल्यूएशन को बढ़ा रही है। इसमें बढ़ती दिलचस्पी और नॉन फंजीबल टोकन (NFTs) अगले कुछ महीनों में इस टोकन के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकते हैं। 

CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिनों के ट्रेड में Decentraland का MANA टोकन लगभग 66.6 प्रतिशत बढ़ा है। अब इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 7.48 बिलियन डॉलर (लगभग 55,755.38 करोड़ रुपये) है और मार्केट कैप के हिसाब से यह 30वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है।

The Sandbox और Axie Infinity के एलीमेंट की तरह Decentraland भी इथेरियम ब्लॉकचेन पर बनाया गया एक मेटावर्स है जो यूजर्स को अपनी वर्चुअल दुनिया में अपनी एक जगह खरीदने, तैयार करने और बेचने की सुविधा देता है। मेटावर्स तेजी से टेक वर्ल्ड में सबसे हॉट टॉपिक में से एक बन गया है, और इस स्पेस में बढ़ती रुचि और निवेश MANA टोकन के लिए इसकी ग्रोथ में एक पुश की तरह काम कर रही है। 

इस वक्त पूरा का पूरा क्रिप्टोकरेंसी स्पेस अस्थिर बना हुआ है। भले ही क्रिप्टोकरेंसी को तेजी से दुनिया भर में अपनाया जा रहा है मगर पिछले एक सप्ताह में बिटकॉइन, ईथर और दूसरे प्रमुख टोकनों का सैल-ऑफ बाजार की अस्थिरता को और भी पक्का कर देता है। यह बताता है कि बाजार की अपनी एक गति है। उसका क्रिप्टो एडॉप्शन रेट से ज्यादा लेना देना नहीं है। दूसरी ओर Decentraland और MANA के पास पेचीदा इस्तेमाल को लेकर समस्याएं हैं। वहीं क्रिप्टोकरेंसी, जो अच्छी फीचर्स और सुविधाओं के साथ हैं वो तब भी प्रोफिट में जा सकती हैं भले ही बाजार पर मंदी का कितना भी दबाव क्यों न हो। MANA एक बहुत ही उच्च जोखिम वाला निवेश बना हुआ है, लेकिन मेटावर्स क्रांति के साथ ही इसमें गर्मी शुरू हो रही है। यह भी आश्चर्य की बात नहीं है कि टोकन वर्तमान प्राइस लेवल से काफी ऊपर चढ़ गया है।

Whalestats के डेटा से यह भी पता चलता है कि रिकॉर्ड पर सबसे बड़ी Ethreum व्हेल प्ले-टू-अर्न गेमिंग प्रोजेक्ट्स जैसे Decentraland और Gala की ओर अपना ध्यान आकर्षित कर रही है। जो कि एक Ethereum- आधारित मेटावर्स altcoin भी है। Coinbase पर लिस्टिंग के बाद हाल ही में इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MANA Token
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »