UK पुलिस को ड्रग्स व्यापारी से मिली 52 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, हुई 9 साल की जेल

अभियोक्ता मैथ्यू बीन ने बताया कि साइमन इस व्यापार के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करता था

UK पुलिस को ड्रग्स व्यापारी से मिली 52 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी, हुई 9 साल की जेल

ड्रग्स ट्रेडिंग के लिए क्रिप्टोकरेंसी का होता था इस्तेमाल

ख़ास बातें
  • साइमन इस व्यापार के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करता था
  • पहचान छुपाने के लिए कई सारे ऑनलाइन यूजरनेम का करता था इस्तेमाल
  • पुलिस को साइमन के पास लाखों डॉलर की कोकेन और हीरोइन भी मिली
विज्ञापन
UK में क्रिप्टोकरेंसी और ड्रग्स से जुडा एक मामला सामने आया है। यहां के वेस्ट यॉर्कशर में रहने वाले एक शख्स के पास से लाखों डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी और कोकेन मिली है। कोर्ट की कार्रवाई में दोषी पाए जाने पर शख्स को जेल की सजा सुनाई गई है। 

UK पुलिस ने वेस्ट यॉर्कशर के रहने वाले Simon Barclay के पास से 67 लाख डॉलर (लगभग 52 करोड़ रुपये) की कीमत की क्रिप्टोकरेंसी बरामद की। यह आदमी नशे का व्यापार करता था और इसके पास लाखों की डॉलर की कोकेन भी मिली है जो कि एक नशीला पदार्थ है। दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को छानबीन में साइमन के पास से 14 लाख डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) की कोकेन मिली। शख्स को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यूके की कोर्ट ने शख्स को दोषी पाते हुए उसे 9 साल की जेल की सजा सुनाई है। 

साइमन को नवंबर 2021 में गिरफ्तार किया गया था और इस साल मई में उसे इन आरोपों के खिलाफ दोषी पाया गया। पुलिस का कहना है कि जब साइमन को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से कई सारे डिवाइस मिले जिसमें कि 67 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी भी थी। साइमन ड्रग्स के लिए Bitcoin जैसी कई क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट करता था। छापे में पुलिस को साइमन के पास लाखों डॉलर की कोकेन और हीरोइन भी मिली है। 

अभियोक्ता मैथ्यू बीन ने बताया कि साइमन इस व्यापार के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करता था, जिससे वह ड्रग्स को खरीदता और बेचता था। उन्होंने बताया कि शख्स अपनी पहचान छुपाने के लिए कई सारे ऑनलाइन यूजरनेम का इस्तेमाल किया करता था। इन यूजरनेम को वह ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल किया करता था और इसके लिए वह लेन देन क्रिप्टोकरेंसी में किया करता था। 

यूके की डार्क वेब इंटेलिजेंस कलेक्शन एंड एक्सप्लॉइटेशन टीम (DICE)  ने साइमन बार्कले को ट्रैक किया। इस टास्क फोर्स में लोकल अथॉरिटी और स्पेशलिस्ट साइबर क्राइम डिपार्टमेंट भी शामिल था। यह पूरी टीम मिलकर डार्क वेब पर मौजूद अपराधियों को धर दबोचने का काम कर रही थी। साइमन को एक पोस्ट ऑफिस गली में पकड़ने के बाद जल्द ही पुलिस साइमन के दो ठिकानों पर पहुंच गई जहां पर उसके डिवाइसेज और ड्रग्स का पता चला। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Simon Barclay, UK court
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »