Twitter के प्रोजेक्‍ट ‘ब्‍लूस्‍काई’ का दावा, एलन मस्‍क के नए वेंचर से उस पर असर नहीं

ब्‍लूस्‍काई ने जिस तरह से खुद को इंडिपेंडेंट दिखाया है, उससे मस्क की ट्विटर में ‘सुधार’ करने की योजनाएं अभी उतनी दमदार नहीं लगतीं।

Twitter के प्रोजेक्‍ट ‘ब्‍लूस्‍काई’ का दावा, एलन मस्‍क के नए वेंचर से उस पर असर नहीं

एक ट्वीट के जरिए कंपनी ने समझाया है कि वह फरवरी से एक पब्‍लिक बेनिफ‍िट लायबि‍लिटी कंपनी के रूप में स्वतंत्र रूप से काम कर रही है।

ख़ास बातें
  • यह सोशल मीडिया के लिए एक डीसेंट्रलाइज्‍ड स्‍टैंडर्ड बनाने का कार्यक्रम है
  • 2019 में शुरू किए गए इस प्रोजेक्‍ट को ट्विटर फंड कर रहा है
  • एलन मस्‍क के ट्विटर को खरीदने के बाद इस प्रोजेक्‍ट की भी बात हो रही है
विज्ञापन
एलन मस्‍क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि कंपनी से जुड़े प्रोजेक्‍ट्स का क्‍या होगा। इन्‍हीं में से एक है ‘ब्‍लूस्‍काई'। यह सोशल मीडिया के लिए एक डीसेंट्रलाइज्‍ड स्‍टैंडर्ड बनाने का कार्यक्रम है, जिसे ट्विटर फंड कर रही है। ‘ब्‍लूस्‍काई' ने कहा है कि एलन मस्‍क द्वारा ट्विटर को खरीदे जाने के बाद वह कंपनी द्वारा नियंत्रित नहीं है। एक ट्वीट के जरिए कंपनी ने समझाया है कि वह फरवरी से एक पब्‍लिक बेनिफ‍िट लायबि‍लिटी कंपनी के रूप में स्वतंत्र रूप से काम कर रही है। कंपनी ने यह भी बताया है कि वह कैसे स्‍वतंत्र रूप से काम करती है। 

ब्‍लूस्‍काई ने ट्वीट किया है कि कंपनी का स्वामित्व टीम के पास ही है। ट्विटर के पास इसकी कोई भी नियंत्रित हिस्‍सेदारी नहीं है। कंपनी के मुताबिक, ‘पब्‍लिक बेनिफ‍िट' उसके स्‍ट्रक्‍चर का हिस्‍सा है। इससे उसे पैसे को संसाधनों और अपने मिशन में लगाने की आजादी मिलती है। ब्‍लूस्‍काई के अनुसार, ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी अभी भी बोर्ड के मेंबर बने हुए हैं। उनके पास 13 मिलियन डॉलर (लगभग 99.5 करोड़ रुपये) की फंडिंग है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कंपनी अपने रिसर्च और डेवलपमेंट पर काम शुरू कर सकती है। 
ब्‍लूस्‍काई ने जिस तरह से खुद को इंडिपेंडेंट दिखाया है, उससे मस्क की ट्विटर में ‘सुधार' करने की  योजनाएं अभी उतनी दमदार नहीं लगतीं। वैसे, टेस्ला के CEO ने पहले ही यह बता दिया है कि सोशल मीडिया दिग्गज को खरीदने पर वह इसे प्राइवेट तौर पर अपने हाथों में लेंगे। मस्क का इरादा फ्री स्‍पीच को बढ़ावा देने और ट्विटर पर कंटेंट मॉडरेशन को कम करने का भी है। ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी ने साल 2019 में ब्‍लूस्‍काई को शुरू किया था। इसने पिछले साल यानी 2021 स्‍पीड पकड़ी। अपनी शुरुआत  के बाद से ही ब्‍लूस्‍काई ने कई क्रिप्टो प्राेजेक्‍ट्स से प्रेरणा ली है। इनमें शामिल हैं, IPFS। यह एक प्रोटोकॉल है, जो पीयर-टू-पीयर फाइल शेयरिंग की इजाजत देता है। साथ ही बेसिक अटेंशन टोकन, जो ब्रेव ब्राउजर यूजर्स को विज्ञापन देखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

एलन मस्‍क द्वारा ट्विटर को खरीदे जाने का असर क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में भी देखने को मिला था। मीम कॉइन के रूप में चर्चित डॉजकॉइन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी। ऐलान के बाद डॉजकॉइन की कीमतें 23.63 फीसदी ऊपर चढ़ गईं थीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, project BlueSky, Bluesky, BlueSky Inventions, Elon Musk
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »