Crypto से मुनाफे पर अभी टैक्‍स नहीं लगाएगा साउथ कोरिया, एक साल के लिए टाला बिल

साउथ कोरिया की सरकार नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के ट्रांजैक्‍शन पर भी टैक्‍स के तरीके तलाश रही है।

Crypto से मुनाफे पर अभी टैक्‍स नहीं लगाएगा साउथ कोरिया, एक साल के लिए टाला बिल

साल 2018 के बाद से दक्षिण कोरिया का क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट दूसरी बार राष्‍ट्रव्‍यापी तेजी देख रहा है।

ख़ास बातें
  • अनुमान था कि लोगों को जनवरी से क्रिप्टो प्रॉफ‍िट्स पर टैक्‍स देना होगा
  • अब इससे जुड़े बिल पर साल 2023 में विचार किया जाएगा
  • साउथ कोरिया में 20 लाख लोग क्र‍िप्‍टो में निवेश कर रहे हैं
विज्ञापन
साउथ कोरिया के वित्त मंत्रालय ने क्रिप्टो प्रॉफ‍िट्स पर टैक्‍स लगाने की योजना को कुछ वक्‍त के लिए टालने का फैसला किया है। इस महीने की शुरुआत में खबरें आई थीं कि साउथ कोरिया इस कानून पर विचार कर रहा है। तब अनुमान लगाया गया था कि देश के क्रिप्टो इन्‍वेस्‍टर्स को नए साल यानी जनवरी 2022 से उनके क्रिप्टो प्रॉफ‍िट्स पर टैक्‍सेज का भुगतान करना होगा। हालांकि अब नई योजना के अनुसार साउथ कोर‍िया सरकार इस विषय पर एक साल बाद यानी 2023 में फिर से विचार करेगी।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ कोरिया की नैशनल असेंबली ने मंगलवार को क्रिप्टो कैपिटल टैक्‍सेशन को एक साल के लिए टालने का बिल पास किया है।

इस बिल के मंजूर होने पर क्रिप्टो ट्रेडर्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग से $ 2.5 मिलियन (लगभग 19 करोड़ रुपये) से अधिक का लाभ उठाने पर साउथ कोरिया सरकार को 20 फीसदी टैक्‍स देना होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल को 2 दिसंबर को पूर्ण सत्र में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

इस बीच, साउथ कोरिया की सरकार नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के ट्रांजैक्‍शन पर भी टैक्‍स के तरीके तलाश रही है। हालांकि वहां के नेताओं में इसको लेकर विरोध है कि क्या NFT पर टैक्‍स लगाने से पहले उन्हें वर्चुअल असेट्स माना जा सकता है।

कोरिया हेराल्‍ड की रिपोर्ट ने समझाया था कि दक्षिण कोरियाई कानून के अनुसार, वर्चुअल असेट्स के सर्टिफ‍िकेट होल्‍डर्स को उनकी संपत्ति बेचने से होने वाली कमाई पर 20 फीसदी टैक्‍स देने की जरूरत होती है। 

इस साल सितंबर में देश में एक नया नियम लागू हुआ था। इसने क्रिप्टो एक्सचेंजों के अनिवार्य रूप से फाइनैंशल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ रजिस्‍टर करने और रियल नाम वाले अकाउंट को सुनिश्चित करने के लिए बैंकों के साथ पार्टनरशिप के लिए कहा था।

दक्षिण कोरियाई डेली हंक्युंग के अनुसार, साल 2018 के बाद से दक्षिण कोरिया का क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट दूसरी बार राष्‍ट्रव्‍यापी तेजी देख रहा है। यहां 20 लाख से ज्‍यादा लोग क्रिप्‍टो में इन्‍वेस्‍ट कर रहे हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »