अब मेटावर्स की दुनिया में दबदबा बनाने के लिए तैयार Sony, दी यह जानकारी

जानकारों का अनुमान है कि सोनी इस सेक्‍टर में बड़े पैमाने पर इंडस्‍ट्रीज को चुनौती देगी और नए पावरहाउस बनाएगी।

अब मेटावर्स की दुनिया में दबदबा बनाने के लिए तैयार Sony, दी यह जानकारी

बदलती चुनौतियों को देखते हुए कंपनी ने कुछ समय में कई कदम उठाए हैं।

ख़ास बातें
  • सोनी गेमिंग से लेकर म्‍यूजिक और मूवीज के क्षेत्र में अग्रणी है।
  • यह कंपनी को मेटावर्स की दुनिया का बाजीगर बना सकता है
  • अनुमान है कि सोनी इस सेक्‍टर में इंडस्‍ट्रीज को चुनौती देगी
विज्ञापन
मेटावर्स यानी एक ऐसी दुनिया जो आभासी है, ऑनलाइन है। फ‍िर भी इसमें शामिल होने वाले को ऐसा महसूस होता है कि वो फ‍िजिकली उस जगह पर मौजूद है। तमाम कंपनियां इसे भविष्‍य के टेक के तौर पर देख रही हैं और इस सेक्‍टर को ओर कदम बढ़ा रही हैं। कहा जाता है कि फेसबुक ने कंपनी का नाम बदलकर मेटा इसी मकसद से रखा है। बहरहाल, जापानी दिग्‍गज कंपनी- सोनी ग्रुप कॉर्प ने कहा है कि वह मेटावर्स या इमर्सिव वर्चुअल वर्ल्ड में लीडिंग रोल के लिए अच्छी तरह से तैयार है। जानकारों का अनुमान है कि सोनी इस सेक्‍टर में बड़े पैमाने पर इंडस्‍ट्रीज को चुनौती देगी और नए पावरहाउस बनाएगी। 

गौरतलब है कि सोनी गेमिंग से लेकर म्‍यूजिक और मूवीज के क्षेत्र में अग्रणी है। इस साल मार्च में समाप्‍त हुए वित्‍त वर्ष में इन तीनों सेक्‍टर ने कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम का दो-तिहाई योगदान दिया है। यह कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन को रेखांकित करता है, जो एक कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स को मेटावर्स की दुनिया का बाजीगर बना सकता है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव केनिचिरो योशिदा ने बुधवार को स्‍ट्रैटिजी ब्रीफ‍िंग में फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम Fortnite के इस्‍तेमाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेटावर्स एक समय में किसी सोशल स्‍पेस और लाइव नेटवर्क स्‍पेस दोनों की भूमिका में होता है। यहां गेम, म्‍यूजिक, फ‍िल्‍में आदि एक-दूसरे को विभाजित करते हैं। 

कंपनी अपने PlayStation 5 कंसोल के जरिए गेमिंग की दुनिया में आगे बनी हुई है, लेकिन जिस तरह से क्‍लाउड बेस्‍ड टाइटल्‍स वाले गेमिंग आ रहे हैं, उससे जानकार आने वाली चुनौतियों की ओर इशारा करते हैं। हालांकि कंपनी इस ओर कदम बढ़ा रही है। उसने Fortnite में क्रॉस-प्‍ले को इनेबल किया है। ध्‍यान रहे कि एपिक ने भी कहा है कि PlayStation पर खरीदी गई इन-गेम ‘V-Buck' करेंसी को बाकी प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। एपिक के CEO टिम स्वीनी ने ट्विटर पर कहा कि प्लेस्टेशन ने गेमिंग क्रांति में बड़ी भूमिका निभाई है। अब वह मेटावर्स के लिए इसे डेवलप कर रही है। 

कंपनी ने सिंगल प्‍लेयर टाइटल्‍स जैसे- ‘स्पाइडर-मैन: माइल्स मोरालेस' का विस्तार करने के लिए भी कदम उठाए हैं। जनवरी में उसने ऑनलाइन मल्टी-प्लेयर शूटर ‘डेस्टिनी' के डेवलपर बंगी को खरीदने के लिए भी डील की थी। कंपनी मोबिलिटी में भी दांव लगा चुकी है, जिसके तहत वह होंडा मोटर के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल डेवलप करने पर काम कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »