24 घंटे में 189% बढ़ा Shiba Inu का बर्न रेट, होल्डर्स की संख्या में भी जबरदस्त तेजी

WhaleStats द्वारा बताया गया है कि SHIB होल्डर्स की संख्या में 1,195,000 होल्डर्स की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

24 घंटे में 189% बढ़ा Shiba Inu का बर्न रेट, होल्डर्स की संख्या में भी जबरदस्त तेजी

टॉप 100 Ethereum व्हेल्स के पास $693,254,055 (करीब 5,382 करोड़ रुपये) कीमत के Shiba टोकन हैं

ख़ास बातें
  • 1 जून से 2 जून के बीच SHIB बर्न रेट में 189.16% की बढ़ोतरी देखी गई है
  • इन 24 घंटों में कुल 141,010,050 Shiba टोकन बर्न किए गए हैं
  • शीबा इनु होल्डर्स की संख्या में 1,195,000 से ज्यादा ज्यादा होल्डर्स जुड़े
विज्ञापन
Shiba Inu के बर्न रेट में अचानक जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। बर्न रेट पर नजर रेखने वाले एक ट्रैकर ने जारी दी है कि 1 जून से 2 जून के बीच 24 घंटे के भीतर में SHIB बर्न रेट में 189.16% की बढ़ोतरी देखी है। इसके अलावा, शीबा इनु होल्डर्स की संख्या में भी बढ़ी है। हैरानी की बात यह है कि बर्न रेट में 189% की यह बढ़ोतरी मात्र 6 ट्राजेक्शन के जरिए हुई है। Shiba Inu को कई बड़े ब्रांड्स द्वारा अपनाने की खबरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले, SHIB को ट्रैवल वेबसाइट Travala द्वारा पेमेंट ऑप्शन में जोड़ा गया है, जिसके जरिए अब वेबसाइट के जरिए हजारों प्रोडक्ट और सर्विस को खरीदा जा सकता है।

ट्विटर पर @ShibaInuHolder हैंडल ने SHIB बर्न ट्रैकर Shibburn का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि 1 जून से 2 जून के बीच SHIB बर्न रेट में 189.16% की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। हैंडल ने वेबसाइट के पुराने डेटा ग्राफ का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो समय समय पर अपडेट होता रहता है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इस पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ने 24 घंटे के अंदर इस बर्न रेट को हासिल किया है। ट्रैकर के ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी गई है कि इन 24 घंटों में कुल 141,010,050 Shiba टोकन बर्न किए गए हैं। इन टोकन को डेड-एंड वॉलेट्स में भेजा गया है, जहां ये स्थाई रूप से लॉक हो गए हैं।
 

जैसा कि हमने बताया, इतनी बड़ी संख्या में Shiba टोकन को मात्र 6 ट्रांजेक्शन के जरिए वॉलेट्स में भेजा गया है। ये ट्रांस्फर टोकन की संख्या को 60 मिलियन से 141 मिलियन के आंकड़े के पार ले गए।

इसके अलावा, एक अन्य ब्लॉकचेन डेटा प्लेटफॉर्म WhaleStats द्वारा बताया गया है कि SHIB होल्डर्स की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। प्लेटफॉर्म द्वारा किए गए ट्वीट से पता चलता है कि शीबा इनु होल्डर्स की संख्या में 1,195,000 से ज्यादा होल्डर्स जुड़े हैं।
 

U.Today के अनुसार, वर्तमान में, टॉप 100 Ethereum व्हेल्स के पास $693,254,055 (करीब 5,382 करोड़ रुपये) कीमत के 58,364,331,708,833 Shiba टोकन हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu, Shiba Inu Burn Portal, SHIB, Cryptocurrency
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »