SHIB व्हेल ने 2 दिनों में खरीदे लगभग Rs 206 खरब के कॉइन! दोगुनी हुई कीमत

एक SHIB व्हेल ने दो दिनों के भीतर 6.3 ट्रिलियन SHIB कॉइन खरीद डाले।

SHIB व्हेल ने 2 दिनों में खरीदे लगभग Rs 206 खरब के कॉइन! दोगुनी हुई कीमत

इस ट्रांजेक्शन से शिबा इनु कॉइन की कीमत में 5% की बढ़ोत्तरी हो गई।

ख़ास बातें
  • एक SHIB व्हेल ने दो दिनों के भीतर 6.3 ट्रिलियन SHIB कॉइन खरीद डाले।
  • इतनी बड़ी मात्रा में कॉइन की खरीद से SHIB कॉइन की कीमत 5 प्रतिशत बढ़ गई।
  • शायद पहली ही बार है जब किसी व्हेल ने मीमकॉइन की किस्मत बदली हो।
विज्ञापन
एक SHIB व्हेल ने दो दिनों के भीतर 6.3 ट्रिलियन SHIB कॉइन खरीद डाले। क्रिप्टोकरेंसी में व्हेल अकाउंट वे अकाउंट होते हैं जो गुमनाम होते हैं  और ये बड़े पैमाने पर कॉइन ट्रांजेक्शन करते हैं। इसकी मात्रा इतनी बड़ी होती है कि ये पूरी मार्केट को प्रभावित कर सकते हैं। इस अनजाने खरीदार ने भी 1 अक्टूबर को 6 ट्रिलियन SHIB यानि लगभग 43,838,900 डॉ़लर (3,27,81,19,505 रुपये) की राशि के कॉइन खरीदे। यह यहीं नहीं रुका। अगले दिन इसने 116 बिलियन (11600 करोड़), उसके बाद 159 बिलियन (15900 करोड़), और अंतिम ट्रांजेक्शन में 1 बिलियन (100 करोड़) कॉइन खरीदे। ये तीनों ट्रांजेक्शन कुछ ही घंटों के भीतर हुए।

शनिवार 2 अक्टूबर को व्हेल द्वारा खरीदे गए SHIB कॉइन का कुल अमाउंट 276 बिलियन (लगभग 206 खरब रुपये) तक था। इतनी बड़ी मात्रा में कॉइन की खरीद से SHIB कॉइन की कीमत 5 प्रतिशत बढ़ गई। फिर उसके बाद यह लगभग 3 प्रतिशत नीचे भी आ गया।  मगर यह शायद पहली ही बार है जब किसी व्हेल ने मीमकॉइन की किस्मत बदली हो। अगस्त 2020 में लॉन्च किए गए शीबा इनु को Dogecoin की पॉपुलेरिटी का फायदा उठाने के लिए उतारा गया था। उस वक्त क्रिप्टोकरेंसी स्पेस में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स की संख्या बहुत ज्यादा थी। 

निवेशकों को Shiba Inu में ज्यादा दिलचस्पी लग रही थी क्योंकि जून और जुलाई में टोटल वैल्यू लॉक (TVL) 2 बिलियन डॉलर (लगभग 1.5 खरब रुपये) के करीब पहुंच गया था। DeFiLlama के अनुसार, TVL तब से घटकर 300 मिलियन डॉलर (लगभग 22 अरब रुपये) से कम हो गया है। मगर इन गुमनाम व्हेल अकाउंट्स को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और इन्होंने कॉइन में बड़ी खरीद जारी रखी। 

वास्तव में, व्हेल की इस तरह की दिलचस्पी ने पिछले कुछ महीनों में मार्केट में शीबा इनु की पॉजीशन को मजबूत ही किया है। SHIB को जून के अंत में - इज़राइल से बाहर एक ग्लोबल सोशल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म - eToro पर जारी किया गया था। तब से इसने अगस्त की शुरुआत में CoinBase Pro और WeBull पर लिस्टिंग दर्ज की। सितंबर भी इसके लिए वैसा ही रहा जिसके परिणामस्वरूप SHIB ने Binance के पोर्टफोलियो में भी जगह बना ली।

यह मीमकॉइन खुद को 'Doge-killer' के रूप में देखता है। सोशल मीडिया पर इसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं जिनमें से ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के करीब है। फैन्स अब मानते हैं कि रॉबिनहुड पर एक लॉन्च जल्द ही हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu Price, SHIB Whale purchase
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »