रुस सरकार ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए Crypto मार्केट की स्क्रूटनी बढ़ाई

रूस में क्रिप्टोकरंसीज का पेमेंट के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने पर रोक है और ऐसा करने वालों को जेल की सजा हो सकती है

रुस सरकार ने टैक्स चोरी को रोकने के लिए Crypto मार्केट की स्क्रूटनी बढ़ाई

अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden ने भी क्रिप्टोकरंसीज से जुड़ा एक नया कानून बनाने का संकेत दिया था

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरंसीज का सिस्टम डिसेंट्रलाइज्ड होता है
  • इसमें कोई बैंक या अन्य इंटरमीडियरी शामिल नहीं होते
  • रूस में 1,300 डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरंसी रखना अपराध है
विज्ञापन
क्रिप्टोकरंसी के इस्तेमाल से टैक्स चोरी करने वालों को पकड़ने के लिए रूस में सरकार ने क्रिप्टो मार्केट की स्क्रूटनी बढ़ा दी है। रूस की फेडरल टैक्सेशन सर्विस (FNS) ने क्रिप्टोकरंसीज की निगरानी नहीं किए जाने पर इससे देश की ट्रेजरी पर होने वाले नकारात्मक असर को लेकर आशंका जताई है।

FNS के हेड, Danniil Egorov ने एक इंटरव्यू में कहा कि ये डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो टोकन्स रूस के टैक्स बेस में भारी कमी कर सकते हैं। FNS अब क्रिप्टो के जरिए होने वाली टैक्स की चोरी को रोकने के तरीके भी खोज रही है। रूस के मीडिया ग्रुप RBC ने Egorov के हवाले से दी गई रिपोर्ट में कहा है कि डेटा की बड़ी वॉल्यूम को प्रोसेस करने के लिए ऑटोमेटेड ट्रैकिंग सिस्टम इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट के लिंक्स का पता लगाया जा सकेगा।

क्रिप्टोकरंसीज का सिस्टम डिसेंट्रलाइज्ड होता है जिसमें रिकॉर्ड क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल कर रखे जाते हैं। इसमें कोई बैंक या अन्य इंटरमीडियरी शामिल नहीं होते। इस वर्ष की शुरुआत तक रूस में क्रिप्टोकरंसीज की अनुमति दी गई थी। हालांकि, इनका इस्तेमाल गुड्स और सर्विसेज के एक्सचेंज के तौर पर नहीं किया जा सकता। रूस के लोग क्रिप्टोकरंसीज की माइनिंग, ट्रेड और उन्हें रख सकते हैं। 

रूस में क्रिप्टोकरंसीज का पेमेंट के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करने पर रोक है और ऐसा करने वालों को जेल की सजा हो सकती है। हालांकि, रूस की सरकार ने देश की अपनी रेगुलेटेड डिजिटल करंसी बनाने के बारे में बात की है। रूस में 1,300 डॉलर से अधिक की क्रिप्टोकरंसी बिना डिक्लेयरेशन के रखना अपराध है। ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाए जाने के साथ ही जेल भेजा जा सकता है।

रूस के अलावा कुछ अन्य देश भी क्रिप्टकरंसीज के साथ टैक्सेशन को जोड़ने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, भारत में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने क्रिप्टोकरंसी की ट्रेडिंग से हुई आमदनी पर टैक्स लगाने की संभावना का पता लगाने के लिए एक कमेटी बनाई है।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden ने भी क्रिप्टोकरंसीज पर लागू होने वाले प्रोविजंस से जुड़ा एक नया कानून बनाने का संकेत दिया था। दुनिया भर में क्रिप्टोकरंसी मार्केट बढ़ रहा है। CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, यह मार्केट लगभग 2.9 करोड़ डॉलर का है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Cryptocurrency, Russia, Tax, System, Regulate
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »