Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट

इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro में फ्लैट रियर पैनल के ऊपर बाएं कोने पर एक LED फ्लैश होगा

Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट

Photo Credit: Xiaomi

इस स्मार्टफोन सीरीज को 28 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T सीरीज को 28 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज में Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल हो सकते हैं
  • भारत में इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल 4 जून को लॉन्च होगा
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले सप्ताह चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में  Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro शामिल हो सकते हैं। भारत में कंपनी ने Xiaomi 17T को लॉन्च करने की जानकारी दी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Xiaomi ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो डिस्प्ले वेरिएंट होंगे। इनमें से स्मॉल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के लिए वॉयलेट और बड़े डिस्प्ले वाले वेरिएंट के लिए कम से कम डीप ब्लू कलर का विकल्प होगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स का लगभग समान डिजाइन है। Xiaomi 17T सीरीज को 28 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल 4 जून को लॉन्च होगा। 

इन स्मार्टफोन्स में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro में फ्लैट रियर पैनल के ऊपर बाएं कोने पर एक LED फ्लैश होगा। इन स्मार्टफोन्स की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे। Xiaomi 17T में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ मिल सकता है। इस सीरीज के Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच 1.5K AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले 1,280 x 2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 447 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। 

Xiaomi 17T में 4nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। भारत में Xiaomi 17T का प्राइस 69,000 रुपये से 72,000 रुपये के बीच हो सकता है। भारत के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में फरवरी से अप्रैल के दौरान शाओमी की बिक्री में लगभग 212 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शाओमी ने 35,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच के सेगमेंट को मिड-प्रीमियम बताया है। कंपनी ने कहा है कि वॉल्यूम से वैल्यू पर शिफ्ट होने की उसकी स्ट्रैटेजी का फायदा मिला है। पिछले वर्ष शाओमी ने मार्केट में बड़ी संख्या में स्मार्टफोन के लॉन्च की तुलना में वैल्यू को प्रायरिटी देने का फैसला किया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »