Anker Soundcore Liberty 5 Pro और 5 Pro Max में कंपनी का Thus AI चिपसेट मिलता है।
Photo Credit: Soundcore
Soundcore Liberty 5 Pro Max में कंपनी ने बड़ा 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया है।
Anker के Soundcore की ओर से नए इयरबड्स लॉन्च किए गए हैं जो कि बहुत ही यूनीक फीचर्स से लैस होकर आते हैं। कंपनी ने नए Soundcore Liberty 5 Pro, 5 Pro Max को मार्केट में उतारा है। 5 Pro Max में कंपनी ने बहुत ही खास फीचर दिया है जिसमें इसके चार्जिंग केस में एक AMOLED डिस्प्ले भी मिल जाता है। इनमें IP55 रेटिंग मिलती है। इसके अलावा लम्बी बैटरी का दावा भी किया गया है। जिसके अनुसार ये सिंगल चार्ज में 28 घंटे तक का बैकअप भी दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Soundcore Liberty 5 Pro की कीमत $169.99 (लगभग 16,200 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। कंपनी ने इन्हें ब्लू, ब्लैक, पिंक आदि शेड्स में पेश किया है।
Anker Soundcore Liberty 5 Pro और 5 Pro Max में कंपनी का Thus AI चिपसेट मिलता है। इसके लिए दावा किया गया है कि यह 150 गुना ज्यादा प्रोसेसिंग पावर के साथ आता है। बड्स में 9.2mm के ड्राइवर लगे हैं। इनमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। इनके अंदर 8-माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है। इनमें एडेप्टिव ANC 4.0, HearID 5.0 साउंड पर्सनलाइजेशन और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी दी गई है। प्रत्येक बड में 6.5 घंटे की बैटरी मिलती है। चार्जिंग केस के साथ यह 28 घंटे तक चल सकते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल में एक छोटी टच स्क्रीन भी दी गई है जो चार्जिंग केस पर मिलती है। इसमें टच कंट्रोल दिए गए हैं जो म्यूजिक कंट्रोल के अलावा कई तरह के फंक्शन कर सकते हैं।
Soundcore Liberty 5 Pro Max में कंपनी ने बड़ा 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया है। यह म्यूजिक कंट्रोल और ANC एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स उपलब्ध करवाता है। इसके अलावा इसमें AI आधारित वॉइस रिकॉर्डिंग फीचर भी है। यूजर इसमें मीटिंग, लेक्चर आदि रिकॉर्ड कर सकता है और बाद में इसकी समरी भी बनाई जा सकती है। रोचक बात यह है कि यह सब बिना इंटरनेट हो सकता है। यह 12 घंटे तक लगातार रिकॉर्डिंग कर सकता है। इन्हें धूल-पानी में खराब होने से बचाने के लिए इनमें IP55 रेटिंग मिलती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग