31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर

OnePlus 10 Pro 5G को सबसे सस्ते प्राइस में खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन पर 42% डिस्काउंट मिल रहा है।

31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर

Photo Credit: Amazon

OnePlus 10 Pro 5G को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है।

ख़ास बातें
  • OnePlus 10 Pro 5G को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
  • फोन पर सीधा 29 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • OnePlus 10 Pro 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन

OnePlus 10 Pro 5G को सबसे सस्ते प्राइस में खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन पर 42% डिस्काउंट मिल रहा है। यह कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में शुमार रहा है। Flipkart पर फोन को MRP से बेहद कम कीमत में लिस्ट किया गया है। OnePlus 10 Pro 5G में 5000mAh से बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया है। जो कि DSLR जैसी क्वालिटी देता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर सबसे धांसू डील मिल रही है। आइए जानते हैं OnePlus 10 Pro 5G पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

OnePlus 10 Pro 5G Price Discount Offer

OnePlus 10 Pro 5G को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने MRP 66,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फोन को इस वक्त 39,066 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 29 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर भी कंपनी ने दिया है। 

OnePlus 10 Pro 5G Bank Offer Discount

OnePlus 10 Pro 5G की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। Flipkart Axis Bank के कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 2429 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी कुल मिलाकर फोन को 31 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 36,637 रुपये रह जाती है। 

OnePlus 10 Pro specifications

OnePlus 10 Pro फोन में 6.7-इंच का QHD+ (1,440x3,216 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 1Hz और 120Hz के बीच के डायनमिक रिफ्रेश रेट और 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। यह फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मिलती है। 

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का Sony IMX789 प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 लेंस के साथ स्थित है। साथ में OIS सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 50-मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर मिलेगा, जो कि एफ/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ स्थित है। आखिर में 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है। 

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्ज वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मौजूद है। इस फोन का डायमेंशन 163x73.9x8.55mm और भार 200.5 ग्राम है
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »