Ripple लाया crypto liquidity hub, अब आसानी से खरीद, बेच सकेंगे क्रिप्‍टो संपत्ति

पॉपुलर ब्लॉकचेन एंटरप्राइजेज और क्रिप्टोकरेंसी सॉल्‍यूशन प्रोवाइडर 'रिपल' ने एक नई सर्विस 'रिपल लिक्विडिटी हब'  का ऐलान किया है। इसका मकसद फाइनैंस कंपनीज को उनके ग्राहकों को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग की पेशकश करने की क्षमता देना है।

Ripple लाया crypto liquidity hub, अब आसानी से खरीद, बेच सकेंगे क्रिप्‍टो संपत्ति

'रिपल लिक्विडिटी हब' को इस्‍तेमाल करने की सुविधा देने के लिए रिपल ने पहला पार्टनरशिप 'कॉइनमे' के साथ की है

ख़ास बातें
  • 'रिपल' ने एक नई सर्विस 'रिपल लिक्विडिटी हब'  का ऐलान किया है
  • इसका मकसद ग्राहकों को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग की पेशकश करना है
  • अंदरखाने कंपनी दो साल से इस सर्विस को इस्‍तेमाल कर रही है
विज्ञापन
पॉपुलर ब्लॉकचेन एंटरप्राइजेज और क्रिप्टोकरेंसी सॉल्‍यूशन प्रोवाइडर 'रिपल' ने एक नई सर्विस 'रिपल लिक्विडिटी हब'  का ऐलान किया है। इसका मकसद फाइनेंस कंपनीज को उनके ग्राहकों को क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग की पेशकश करने की क्षमता देना है। 'रिपल लिक्विडिटी हब' कस्‍टमर्स को मार्केट मेकर्स, एक्सचेंजों, ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) और आने वाले वक्‍त में डिसेंट्रलाइज्‍ड वेन्‍यूज समेत विभिन्न जगहों से क्रिप्टो संपत्तियों तक पहुंचने की अनुमति देगा। 'रिपल लिक्विडिटी हब' अगले साल लॉन्च होने वाला है।

रिपल ने बताया है कि कस्‍टमर्स आसानी से क्रिप्टो संपत्ति खरीद, बेच और रख सकें, इसकी क्षमता देने के लिए 'रिपल लिक्विडिटी हब' अनुकूल कीमतों पर टर्न-की इंटीग्रेशन और स्मार्ट ऑर्डर के लिए सपोर्ट करेगा।

शुरुआत में यह प्‍लैटफॉर्म बिटकॉइन, ईथर, लाइटकॉइन, इथेरियम क्लासिक, बिटकॉइन कैश और एक्सआरपी जैसी क्रिप्टोकरेंसी का सपोर्ट करेगा, जो रिपल ब्लॉकचेन के मूल असेट हैं। यह भी प्‍लान है कि अधिक टोकन वाली संपत्तियों का तय समय पर विस्तार किया जाए। कंपनी ने एक बयान में कहा कि रिपल ने भविष्य में अतिरिक्त सुविधाओं को जोड़ने की योजना बनाई है जैसे- कस्‍टमर्स को हिस्सेदारी देना।
 

अनाउंसमेंट में बताया गया है कि अंदरखाने, रिपल करीब दो साल से लिक्विडिटी हब का उपयोग कर रहा है। इंटरनल लिक्डिटी मैनेजमेंट कंपनी के ऑन-डिमांड लिक्विडिटी (ODL) प्रॉडक्‍ट का हिस्‍सा है, जो कस्‍टमर्स को म‍िलियन ट्रांजैक्‍शन की इजाजत देता है। रिपल ऑन-डिमांड लिक्विडिटी (ODL) एक ऐसी सर्विस है, जो बैंकों, मार्केट प्‍लेयर्स और फाइनैंशल संस्‍थानों को XRP का इस्‍तेमाल करके बॉर्डर पार पेमेंट की अनुमति भी देती है।

नए प्रॉडक्‍ट यानी 'रिपल लिक्विडिटी हब' को इस्‍तेमाल करने की सुविधा देने के लिए रिपल ने पहला पार्टनरशिप 'कॉइनमे' के साथ की है, जो एक डिजिटल करेंसी एक्‍सचेंज और क्र‍िप्‍टो टु कैश नेटवर्क है। रिपल ने बताया है कि शुरुआत में कॉइनमे, लिक्विडिटी हब टेक्‍नॉलजी प्‍लैटफॉर्म को इस्‍तेमाल करेगा। बाद में कुछ अत‍िरिक्‍त फंक्‍शन के साथ यह सामने आएगा।

रिपल लिक्विडिटी हब के लॉन्च की घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी, अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के साथ कानूनी संघर्ष से जूझ रही है। इस कमीशन ने रिपल लैब्स, उसके सीईओ ब्रैड गारलिंगहाउस और सह-संस्थापक क्रिस लार्सन पर कथित तौर पर XRP के जरिए $1.3 बिलियन (लगभग 9,675 करोड़ रुपये) से अधिक जुटाने के लिए मुकदमा दायर किया है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypotcurrency, Ripple, Ripple Liquidity Hub, Bitcoin, Ether, XRP
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »