प्रॉफिट बुकिंग से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 2,209 डॉलर पर था

प्रॉफिट बुकिंग से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से ज्यादा

कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ सप्ताह में इस मार्केट में तेजी रही थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.20 प्रतिशत से अधिक गिरावट थी
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.62 प्रतिशत घटकर 1,6 लाख करोड़ डॉलर था
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली के कारण बुधवार को गिरावट थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 0.66 प्रतिशत घटकर 42,064 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। क्रिप्टो मार्केट के इंडिकेटर्स से प्रॉफिट बुकिंग होने का संकेत मिल रहा है। पिछले कुछ सप्ताह में इस मार्केट में तेजी रही थी। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 2,209 डॉलर पर था। इसके अलावा Ripple, Solana, Cardano, Polkadot, Chainlink, Polygon, Litecoin और Stellar में भी नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.62 प्रतिशत घटकर 1,6 लाख करोड़ डॉलर पर था। क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में इस वर्ष लगभग 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी से मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट बरकरार है। अगले वर्ष इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के बिटकॉइन ETF के साथ इस मार्केट में शामिल होने के पूर्वानुमान से बिटकॉइन के प्राइस में तेजी आ सकती है।" 

इस बारे में CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "चौथी तिमाही में Solana में यूजर एक्टिविटी 400 प्रतिशत बढ़ी है। Messari की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका कारण SOL नेटवर्क पर कुछ प्रोटोकॉल के टोकन एयरड्रॉप्स की सीरीज को पूरा करने है जिससे Solana के लिए डिमांड में तेजी आई है।" 

बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने से इसमें क्रिप्टो एक्सचेंजों के अलावा सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट पर इनवेस्टर्स का विश्वास बढ़ सकता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »