बिटकॉइन में प्रॉफिट बरकरार, 42,800 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Solana, USD Coin, Tron, Chainlink और Stellar में तेजी थी

बिटकॉइन में प्रॉफिट बरकरार, 42,800 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.68 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,286 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस 174 डॉलर बढ़ा है
  • Ripple, Solana, USD Coin और Tron में भी तेजी थी
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को 0.22 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 42,854 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसका प्राइस कुछ दिनों तक लगातार बढ़ने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में गिरा था। बिटकॉइन के प्राइस में दोबारा रिकवरी शुरू हो गई है। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 174 डॉलर बढ़ा है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.68 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,286 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Solana, USD Coin, Tron, Chainlink और Stellar में तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.84 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में फेडरल रिजर्व के अगले वर्ष इंटरेस्ट रेट में कटौती करने के संकेत के बाद फाइनेंशियल मार्केट्स में पॉजिटिव सेंटीमेंट है। हम अगले वर्ष की अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर सकते हैं। बिटकॉइन ETF के लिए भी स्वीकृति मिलने की संभावना है। मैक्रोइकोनॉमिक कारणों से मार्केट में तेजी बरकरार रह सकती है।" क्रिप्टो फर्म CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi का कहना था, "फाइनेंशियल एकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स बोर्ड ने क्रिप्टो होल्डिंग्स रखने वाली कंपनियों के लिए नए एकाउंटिंग स्टैंडर्ड को पेश किया है। इससे कंपनियों के रिजर्व एसेट के तौर पर बिटकॉइन को लाया जा सकता है और इसकी डिमांड बढ़ सकती है।" 

बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने पर इसमें क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »