Bitcoin की एक बड़ी ट्रांजैक्शन से वर्षों बाद दिखे Bitcoin के शुरुआती एड्रेस 

बिटकॉइन माइनिंग छोड़ चुके एक व्यक्ति ने पिछले कई वर्षों से निष्क्रिय पड़े अपने वॉलेट से 1,100 से अधिक बिटकॉइन ट्रांसफर किए थे

Bitcoin की एक बड़ी ट्रांजैक्शन से वर्षों बाद दिखे Bitcoin के शुरुआती एड्रेस 

प्राइस गिरने के कारण बिटकॉइन माइनर्स के लिए मुनाफा कमाना मुश्किल हो गया है

ख़ास बातें
  • ये बिटकॉइन एक एक्सचेंज के एड्रेस पर नहीं भेजे गए थे
  • इस वजह से माइनर की ओर से बिकवाली का दबाव नहीं था
  • माइनिंग से बिटकॉइन प्राप्त करने की कोशिश में लाखों माइनर्स जुटे हैं
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin को लेकर एक दिलचस्प घटना हुई है। बिटकॉइन माइनिंग छोड़ चुके एक व्यक्ति ने पिछले कई वर्षों से निष्क्रिय पड़े अपने वॉलेट से 1,100 से अधिक बिटकॉइन ट्रांसफर किए थे। बिटकॉइन की इस बड़ी ट्रांजैक्शन के बावजूद मार्केट पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा लेकिन इससे इस क्रिप्टोकरेंसी के शुरुआती दौर के एड्रेस कई वर्ष के बाद दोबारा नजर आए हैं।

इस ट्रांजैक्शन में "zvsd" और "r6YT" से समाप्त होने वाले एड्रेस पर बिटकॉइन भेजे गए थे। ऑन-चेन डेटा के अनुसार, ये बिटकॉइन एक एक्सचेंज के एड्रेस पर नहीं भेजे गए थे और इस वजह से माइनर की ओर से बिकवाली का दबाव नहीं था। ऐसा माना जा रहा है कि इस फंड में से लगभग आधा एक कस्टोडियल सर्विस को जाएगा क्योंकि बिटकॉइन प्राप्त करने वाले एड्रेस में से एक का इस्तेमाल कई डिजिटल सिग्नेचर की ओर से किया जा सकता है। आमतौर पर इस फीचर को कस्टोडियल सर्विसेज से जुड़े वॉलेट्स पर देखा जाता है। बिटकॉइन माइनर्स की एक्टिविटीज अचानक बढ़ने का एक कारण बड़ी संख्या में इन माइनर्स का अपने कामकाज को बंद करना हो सकता है। बिटकॉइन का प्राइस गिरने के कारण माइनर्स के लिए मुनाफा कमाना मुश्किल हो गया है। इस क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 28,000 डॉलर से नीचे जाने पर माइनिंग में मुनाफा कमाना मुश्किल हो जाता है। 

क्रिप्टो माइनिंग में महंगे इक्विपमेंट का इस्तेमाल होता है और इसमें इलेक्ट्रिसिटी की कॉस्ट भी अधिक रहती है। माइनिंग से बिटकॉइन प्राप्त करने की कोशिश में लाखों माइनर्स जुटे हैं लेकिन ब्रिटेन के एक व्यक्ति बड़ी संख्या में बिटकॉइन होने के बावजूद भी इन्हें बेच नहीं सकते क्योंकि उन्होंने लगभग 7,500 बिटकॉइन वाली एक हार्ड ड्राइव कई वर्ष पहले गलती से फेंक दी थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर James Howells ने इन्हें खोजने के लिए रोबोट की मदद लेने की योजना बनाई है।

अमेरिकी रोबोटिक्स डिजाइन फर्म Boston Dynamics के दो रोबोट डॉग्स ब्रिटेन के न्यूपोर्ट शहर में एक स्थान पर इन बिटकॉइन को खोजेंगे। ये रोबोट डॉग्स CCTV कैमरा से लैस होंगे। James उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने बिटकॉइन के शुरुआती दौर में कॉइन्स की माइनिंग की थी। उन्हें इस अभियान के लिए यूरोप की दो वेंचर कैपिटल फर्मों से लगभग 1.1 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है। James के लिए यह अभियान मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें पहले उस स्थान की खुदाई के लिए सिटी काउंसिल से अनुमति लेनी होगी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Mining, Bitcoin, Europe, Funding, Electricity, America, Permission
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »