भारत के क्रिप्टो मार्केट से बाहर निकला OKX, रूल्स का पालन करने में नाकाम

OKX का हेडक्वार्टर सेशेल्स में है। इसने अपने कस्टमर्स को बताया है कि उन्हें 30 अप्रैल तक अपने एकाउंट्स को बंद कर लेना चाहिए

भारत के क्रिप्टो मार्केट से बाहर निकला OKX, रूल्स का पालन करने में नाकाम

क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो एक्सचेंज OKX का हेडक्वार्टर सेशेल्स में है
  • इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन का प्राइस 73,700 डॉलर के हाई पर पहुंचा था
  • Ether और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज भी बढ़े हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में देश में क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों पर सख्ती बढ़ी है। इन फर्मों के लिए विशेष रूल्स का पालन करना अनिवार्य करना जरूरी बनाया गया है। इन रूल्स का पालन करने में नाकाम रहने के कारण क्रिप्टो एक्सचेंज OKX ने देश के क्रिप्टो सेगमेंट से बाहर निकलने का फैसला किया है। 

OKX का हेडक्वार्टर सेशेल्स में है। इसने अपने कस्टमर्स को 30 अप्रैल तक अपने एकाउंट्स को बंद करने की सलाह दी है। पिछले वर्ष OKX देश के क्रिप्टो मार्केट में एंट्री की थी। इसने अपने कस्टमर्स को एक नोटिस में बताया है, "देश के रेगुलेशंस के कारण आपको सभी मार्जिन पोजिशंस के साथ ही अन्य पोजिशंस को समेटना होगा। आपके एकाउंट में फंड आपके इसे विड्रॉ करने तक सुरक्षित और उपलब्ध रहेगा।" पिछले वर्ष दिसंबर में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने नौ विदेशी क्रिप्टो फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर यह प्रमाण देने के लिए कहा था कि वे देश के सभी रूल्स का पालन कर रही हैं। इन फर्मों में Binance, Kucoin, Huobi, Bitstamp, Kraken, Gate.io, Bittrex, MEXC और Bitfinex शामिल थी। 

क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण ने कहा था, "सरकार का हमेशा यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। इस महीने की शुरुआत में बिटकॉइन का प्राइस भी 73,700 डॉलर से अधिक पर गया था जो इसका हाई प्राइस है। 

इसके साथ ही Ether और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज बढ़े हैं। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा है कि ट्रांजैक्शंस में आसानी की वजह से स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो सेगमेंट की ओर हो सकता है। क्रिप्टो सेगमेंट को कुछ बड़े देशों के नेताओं के साथ ही इनवेस्टर्स से भी बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्रिप्टोकरेंसी जैसी उभरती हुई टेक्नोलॉजीज से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर दिया था। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »