क्रिप्टो मार्केट के लिए भारी पड़ा नवंबर, Bitcoin में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने अक्टूबर की शुरुआत में लगभग 1,26,198 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन के प्राइस में 30 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है

क्रिप्टो मार्केट के लिए भारी पड़ा नवंबर, Bitcoin में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की फैमिली की वेल्थ पर भी इस गिरावट का बड़ा असर पड़ा है

ख़ास बातें
  • Bitcoin ने अक्टूबर की शुरुआत में लगभग 1,26,198 डॉलर का हाई बनाया था
  • इसके बाद से बिटकॉइन के प्राइस में 30 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है
  • क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू भी काफी घट गई है
विज्ञापन

पिछले कुछ सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसीज के मार्केट में बड़ी गिरावट हुई है। नवंबर में इस मार्केट में बिकवाली की वजह से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज काफी गिरे हैं। पिछले महीने इस मार्केट में गिरावट की शुरुआत अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की चीन पर टैरिफ लगाने की घोषणा के साथ हुई थी। 

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने अक्टूबर की शुरुआत में लगभग 1,26,198 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन के प्राइस में 30 प्रतिशत से अधिक की कमी हुई है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस लगभग 87,600 डॉलर पर है। अक्टूबर में क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू लगभग 4.28 लाख करोड़ डॉलर के हाई से घटकर 3.01 लाख करोड़ डॉलर रह गई है। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इस मार्केट में गिरावट के पीछे एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स ( ETF) की ओर से भारी बिकवाली और अमेरिका में शटडाउन जैसे कारण हैं। इसके अलावा अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में कटौती को टालने का भी क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। क्रिप्टो से जुड़े ट्रेडर्स यह अटकल लगा रहे हैं कि क्या यह गिरावट इस मार्केट में चार वर्ष की मंदी के एक और साइकल शुरू होने का संकेत है। अगर ऐसा होता है तो क्रिप्टोकरेंसीज में बिकवाली का दौर भी लंबा खिंच सकता है। इससे बिटकॉइन के प्राइस में भी काफी गिरावट होने की आशंका है। बिटकॉइन के प्राइस में कमी का बड़ा असर इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर भी पड़ा है। इससे एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy जैसे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स पर मार्जिन का प्रेशर बढ़ सकता है। माइक्रोस्ट्रैटेजी का बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट है और इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू भी घटी है। 

क्रिप्टो के पक्ष में बड़े फैसले करने वाले ट्रंप की फैमिली की वेल्थ भी क्रिप्टो मार्केट के गिरने से कम हुई है। इस वर्ष की शुरुआत में ट्रंप के अमेरिका प्रेसिडेंट के तौर पर दूसरी बार कार्यकाल संभालने के बाद क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए गए हैं। Bloomberg Billionaires Index के अनुसार ट्रंप की फैमिली की वेल्थ सितंबर की शुरुआत में लगभग 7.7 अरब डॉलर से घटकर लगभग 6.7 अरब डॉलर रह गई है। पिछले कुछ महीनों में ट्रंप से जुड़े एक मीमकॉइन का प्राइस भी लगभग एक-चौथाई घट गया है। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »